Home entertainment अरबाज को मिला सनी लियोन का साथ

अरबाज को मिला सनी लियोन का साथ

मुंबई। अरबाज खान को अपनी पत्नी मलाइका से अनबन के बाद सनी लियोन का साथ मिल गया है। आजकल दोनों मॉरीशस के सागर किनारे साथ-साथ देखे जा रहे हैं। दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई हैं, जिसमें दोनो एक साथ फुर्सत के पल बीता रहे हैं। मॉरिशस में दोनों ही फिल्म ‘तेरा इंतजार है’ की शूटिंग कर रहे हैं।
अरबाज और सनी लियोन पहली बार एक साथ काम कर रहें हैं।

arbaaz-and-sunny-2
अरबाज खान ने सनी लियोन के साथ जो फोटो शेयर किया है उसके साथ उन्होंने लिखा है, “खूबसूरत सनी लियोन के साथ तेरा इंतजार के सेट पर।” इस फिल्म का निर्देशन राजीव वालिया कर रहे हैं। अरबाज खान ने इंस्टाग्राम में एक वीडियो गाना ‘‘..पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा.’’ भी शेयर किया है, जिसे कोई सैलानी गा रहा है।