Home Uttarakhand Dehradun प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Youth commits suicide by shooting due to love affair

Youth commits suicide by shooting due to love affair

काशीपुर। Youth commits suicide by shooting due to love affair प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव मिलने पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।

उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर ही शव उठने देने की बात कही। पुलिस ने किसी तरह समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं बाद में पुलिस जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है।

पुलिस को गन्ना मिल रोड स्थित गन्ना सोसाइटी के पास युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी मनोज जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की दाहिनी कनपटी में गोली लगी हुई थी।

साथ ही मौके पर 315 बोर का तमंचा पड़ा था। युवक की शिनाख्त मोहल्ला टांडा उज्जैन काशीपुर निवासी गिरीश ठाकुर पुत्र विजय सिंह के रूप में हुई। पंचनामे के दौरान मृतक की जेब से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। उन्होंने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव नहीं उठाने देने की चेतावनी दी। गुस्साई भीड़ ने टांडा चैराहे पर जाम लगा दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

जाम की सूचना पर एएसपी चंद्रमोहन सिंह, कोतवाल मनोज रतूड़ी भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर परिजन शांत हो गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने टांडा चैराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कॉल डिटेल पर काम शुरू किया। जांच में सामने आया कि गिरीश करीब सात से साढ़े सात बजे के बीच घर से निकला। 7.39 बजे गिरीश कैमरे में टांडा चैराहे से घर की ओर जाता दिखा।

घर न जाकर वह पास में स्थित एक मंदिर में चला गया, जहां वह 8.30 बजे तक रहा। उसके बाद वह शुगर मिल रोड की ओर जाता दिखाई दिया। पूरी जांच के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि रविवार की शाम गिरीश टांडा चैराहे के पास एक क्लीनिक के बाहर ऑटो में बैठा था। पवन नाम के युवक ने गिरीश तमंचा लाकर दिया। गिरीश ने चेक किया ठीक नहीं लगा तो वापस दे दिया।

कुछ देर बाद बाइक सवार आए और पहला वाला तमंचा लेकर नया तमंचा दे दिया। पवन ने यह तमंचा लाकर गिरीश को दे दिया। यह बात पवन ने गिरीश के पिता से कही।

परिजनों ने कार्रवाई नहीं होने पर एक बार फिर टांडा चैराहे पर जाम लगाकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर संदेह के आधार पर छह नामजद समेत 30 अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।

जांच में पता चला कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी। इससे वह डिप्रेशन में था। उसने अपने एक परिचित से तमंचा लिया और घर से कुछ दूर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जरा इसे भी पढ़े

पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू समेत आठ के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पत्नी की हत्या कर फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
शांतिकुंज प्रमुख पर रेप प्रकरण में पूर्व सेवादार की पत्नी कर्नाटक से गिरफ्तार