Home Uttarakhand Dehradun सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को पुलिस ने किया जागरूक

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को पुलिस ने किया जागरूक

Police made youth aware
युवाओं को जागरूक करते पुलिसकर्मी।

Police made youth aware

देहरादून। Police made youth aware सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के बढ़ते विरोध को देखते हुए अब दून पुलिस ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए आज ग्रांउड में उतर कर आर्मी व अन्य फोर्स आदि की तैयारी कर रहे छात्रों को जागरूक किया गया।

इस क्रम में आज कैंट कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र के महिंद्रा ग्राउंड पर आर्मी व अन्य फोर्स आदि की तैयारी कर रहे युवाओं को भारत सरकार द्वारा जारी अग्निपथ योजना’ के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रसारित हो रही अधूरी जानकारी एंव अफवाहों से सावधान रहने हेतु जागरूक किया गया।

साथ ही सूचित किया गया कि अधूरी जानकारी एंव अफवाहो में आकर युवा कोई ऐसा अनुचित व असंवैधानिक कार्य न करें जिससे कि उनके भविष्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

वहीं दूसरी ओर कोतवाली ऋषिकेश द्वारा भी डिग्री कालेज ऋषिकेश ग्राउंड सहित अन्य ग्रांउड में पहुंच कर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को जागरूक किया गया है। वहीं, डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर शनिवार को एसपी सिटी सरिता डोभाल ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें अग्निपथ योजना के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने युवाओं को कहा कि वह किसी तरह के बहकावे में न आएं और आधी अधूरी जानकारी के कारण कोई ऐसा काम न करें जो संविधान और कानून के खिलाफ हो।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 4 साल सेना में अग्निसेवा करने वाले युवाओं को पुलिस तथा अन्य नौकरियों की भर्ती में प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को कोई शंका है तो उसका समाधान जाने। हिंसा और बेवजह के आंदोलन से दूर रहें।

जरा इसे भी पढ़े

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से ‘नभ नेत्र’ का उद्घाटन किया
बद्रीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों का सीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
अमेरिका-ब्रिटेन-रूस की सेनाओं की तर्ज पर है अग्निपथ योजना : अजय भट्ट