Home Uttarakhand Dehradun कांग्रेस नेताओं को ईडी के नोटिस केंद्र सरकार की सुनियोजित साजिश :...

कांग्रेस नेताओं को ईडी के नोटिस केंद्र सरकार की सुनियोजित साजिश : अल्का लांबा

ED notice to Congress leaders
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा।

ED notice to Congress leaders

देहरादून। ED notice to Congress leaders नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व अन्य नेताओं को ईडी के नोटिस को कांग्रेस ने केंद्र सरकार की सुनियोजित साजिश करार दिया।

रविवार को दून आई कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि, कांग्रेस न डरने वाली है और न ही झुकने वाली। कांग्रेस सीना ठोक कर हर साजिश का मुकाबला करेगी।

सोमवार को दून में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस क्रास रोड स्थित ईडी कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड आजादी के आंदोलन से जुड़ा अखबार है।

स्वतंत्रता सेनानियों की आवाज को बुलंद करने के लिए इस अखबार को स्थापित किया गया था। अखबार 90 करोड रुपये के कर्ज में आ गया था। आजादी के आंदोलन का सहयोगी होने की वजह से कांग्रेस ने तय किया कि इसे बंद नहीं दिया जाएगा। इसलिए कांग्रेस ने नो प्रोफिट नो लॉस की संस्था यंग इंडियन के जरिए इसका आर्थिक सहयोग किया।

अब इस मामले में करोड़ों के आर्थिक घपले के आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसमें एक रुपये का भी लेनदेन नहीं हुआ है। वर्ष 2013 में केंद्रीय चुनाव आयोग और वर्ष 2015 में खुद ईडी इस मामले में लगाए आरेापों को खारिज कर चुके हैं।

कुशासन की ओर से ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा

अब राजनीतिक लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी जांच-नोटिस प्रपंच कर रही है। यह सब केवल बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, सीमा पर चीन की सक्रियता, कुशासन की ओर से ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है।

भाजपा नेता कश्मीर में पत्थरबाजों पर रोक लगाने का दावा करते थे, आज उन्होंने देश भर में पत्थर बाजी की स्थिति पैदा कर दी है। इन मुद्दों पर जब केंद्र सरकार से जवाब देते नहीं बना तो अपनी सबसे बड़ी विरोधी कांग्रेस पार्टी का उत्पीड़न करने की कोशिश की जा रही है।

लांबा ने कहा कि भाजपा के नेता लगातार कांग्रेस के नेताओं केा बदनाम करते रहे हैं। वर्ष 2014 से आज तक भाजपा सरकार में है। कांग्रेस के सत्तर साल के कार्यकाल पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेता सात कांग्रेस नेताओं पर एक भी आरोप साबित नहीं कर पाए।

ईडी के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और वर्तमान में भाजपा नेता पर भी लांबा ने सवाल उठाए। कहा कि इन्होंने कई प्रकरणों में गलत जांच की। जिनके आधार पर भाजपा के लोग कांग्रेस के नेताओ केा बदनाम करते रहे।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष-संगठन मथुरादत्त जोशी, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अमरजीत सिंह, विशालचंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

जरा इसे भी पढ़े

सर्वे एस्टेट हाथीबड़कला में हडको के सहयोग से हुआ पौधारोपण
सीएम ने यूपीसीएल व पिटकुल की 13 परियोजनाओं का किया लोकार्पण
देहरादून में 350 बीघा सरकारी जमीन को कब्जा कर बेचने का ‘खेल‘