Home Uttarakhand Rudrapur पेट्रोल पंप पर छापा, नोजल किए गए सील

पेट्रोल पंप पर छापा, नोजल किए गए सील

raid on petrol pump
प्रेटोल पंप पर छापेमारी करते हुए।

raid on petrol pump

रुद्रपुर। raid on petrol pump पूर्ति विभाग ने शहर के एक पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। इस दौरान टीम को पेट्रोल पंप पर भारी अनियमितताएं देखने को मिली। जिसके बाद जिलापूर्ति अधिकारी ने डीजल और पेट्रोल के सभी नोजल को सील कर दिया।

जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह टीम के साथ रुद्रपुर के इंदिरा चौक स्थित एचपी पेट्रोल पंप तराई मोडल एजेंसी पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जिससे पंप कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

दस्तावेजों की जांच के दौरान कई खामियां पाए जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल पंप को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने बताया कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि इंदिरा चौक स्थित तराई मोडल एजेंसी के पेट्रोल पंप पर धांधली की जा रही है।

इसको लेकर उन्होंने टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान पंप पर काफी कमियां पाई गई। जिसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप के 4 पेट्रोल और 4 डीजल की नोजल को सील कर दिया।

जरा इसे भी पढ़े

दरोगा पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला
कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए जोत सिंह बिष्ट
केदारनाथ धाम के कपाट खुले