Home Uttarakhand Dehradun आर्येंद्र शर्मा का रास्ता हुआ साफ, सभी नाराज आये साथ

आर्येंद्र शर्मा का रास्ता हुआ साफ, सभी नाराज आये साथ

All with Aryendra Sharma
पत्रकार वार्ता के दौरान आर्येंद्र शर्मा व अन्य।

All with Aryendra Sharma

सभी बागियों को मनाने में कामयाब हुई कांग्रेस
गिले-शिकवे भूल कांग्रेस की जीत का लिया संकल्प

देहरादून। All with Aryendra Sharma जिले की सहसपुर विस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आर्य़ेंद्र शर्मा को टिकट के सभी दावेदारों का समर्थन मिला है। तीन कांग्रेसियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए है। एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सभी ने कांग्रेस की जीत का सकंल्प लिया।

इस सीट से आर्येंद्र के साथ ही लक्ष्मी अग्रवाल, गुलजार अहमद, राकेश नेगी, विनोद चौहान, अनीस अहमद, अकील अहमद और रमेश आजाद ही कांग्रेसी टिकट के दावेदार थे। लेकिन कांग्रेस ने आर्येंद्र को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। इसके अन्य दावेदारों में नाराजगी थी। अनीस, अकील और रमेश ने तो बतौर निर्दलीय नामांकन भी कर दिया था।

कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंद्र और संजय किशोर की ओर से सभी से वार्ता करके पार्टी के हित में काम करने का आग्रह किया। उनकी यह अपील काम कर गई और आज सेलाकुई में कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर हुई एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सभी दावेदार एक मंच पर दिखे।

नामांकन दाखिल करने वालों ने इसे वापस लेने का ऐलान किया। सभी ने एकजुट होकर सहसपुर क्षेत्र को पिछले 15 सालों चल रहे भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया। कांग्रेस प्रत्यासी आर्येंद्र ने कहा कि अब सभी साथी एक मंच पर आ गए हैं।

इस सीट पर कांग्रेस की जीत तय हो चुकी है। सभी लोग मिलकर इस क्षेत्र के विकास की नई गाथा लिखेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी साथियों की पूरा सम्मान बरकरार रखा जाएगा।

जरा इसे भी पढ़े

पूजा अर्चना के साथ धस्माना के चुनावी कार्यालय का शुभारम्भ
कांग्रेस सुविधावादी हिन्दू बनने के साथ-साथ चुनावी सैनिक प्रेमी भी बन जाती : जोशी
हरीश रावत की राजनीतिक मौत का कुआं बनेगी लालकुआं : बहुगुणा