Home Uttarakhand Dehradun रैली में देहरादून आ रही बस से टकराई कार, तीन लोगों की...

रैली में देहरादून आ रही बस से टकराई कार, तीन लोगों की मौत

Car collided with bus

Car collided with bus

देहरादून। Car collided with bus देहरादून से सहारनपुर जा रहे एक परिवार की कार शनिवार की सुबह पीएम मोदी की रैली के लिए देहरादून आ रही बस से टकरा गई। हादसे में कार चालक, उसकी पत्नी और पुत्री की मौके पर मौत हो गई। जबकि दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में देहरादून हाईवे पर मोहंड के पास हुआ।

सुबह करीब 9.45 बजे देहरादून की तरफ से जा रही वैगनआर कार ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चला रहे प्रवीण चौहान पुत्र बहादर चौहान( 48 ) निवासी मेहूवाला देहरादून, उनकी पत्नी मंजू चौहान (45) तथा बेटी शिल्पी चौहान (22) की मृत्यु हो गई।

वहीं, उनके दोनों बेटे दीक्षांत (20) और निशांत (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पंचनामा भर सहारनपुर मोर्चरी भिजवाया। जबकि घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया।

चिकित्सकों ने उन्हें वहां से भी हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना के बाद एसडीएम बेहट रामजी लाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी चरण सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। थाना अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार से तीन लाख रुपए भी बरामद हुए हैं जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों के आने पर उन्हें सौंप दिया जाएगा।

मोर्चरी पहुंचे प्रवीण चौहान ने बताया कि शिल्पी की 19 दिसंबर की सगाई होनी थी और शादी जनवरी में तय हुई थी। इसी सिलसिले में परिवार के लोग सहारनपुर खरीदारी करने जा रहे थे। परिजनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जरा इसे भी पढ़े

मिस बॉडी-ब्यूटीफुल सब-कांटेस्ट का आयोजन
आमरण अनशन पर बैठे उक्रांद नेता के स्वास्थ्य में गिरावट
मुख्यमंत्री धामी की सक्रियता को प्रधानमंत्री ने सराहा