Home Uttarakhand Dehradun गहरी खाई में गिरा ट्रक, तीन घायल, दो की हालत नाजुक

गहरी खाई में गिरा ट्रक, तीन घायल, दो की हालत नाजुक

Truck fell into deep gorge

Truck fell into deep gorge

श्रीनगर। Truck fell into deep gorge देवप्रयाग पौड़ी बैंड के समीप देर रात एक ट्रक दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में तीन लोग सवार थे, जिन्हें रेस्क्यू कर निकाला गया। वहीं, तेज बारिश के कारण दो लोगों की खोजबीन में तीन से चार घंटे लग गए।

फिलहाल, दुर्घटना में घायल दो लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। जिन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। जबकि, एक व्यक्ति को हल्की चोटें आईं हैं। पुलिस के अनुसार हादसे का कारण बारिश और धुंध हो सकता है। बताया जा रहा है कि ट्रक नंदप्रयाग से नजीबाबाद जा रहा था।

गौर हो कि ट्रक में सब्जी भरी हुई थी, जो देवप्रयाग पौड़ी बैंड के समीप हादसे का शिकार हो गया, हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार हादसे में प्रताप सिंह (48), निवासी उसतोली नंदप्रयाग, नारायण दीप (51) की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया हैं।

जबकि, ऋषिपाल (28) निवासी नजीबाबाद 28 साल की हालत सामान्य है। जिसका इलाज सीएचसी देवप्रयाग में चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसा बीते देर रात करीब 2 बजे हुआ।

देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि जैसे ही दुर्घटना की जानकारी मिली कि पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, बारिश के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

जरा इसे भी पढ़े

300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात करना बेईमानी : महाराज
रुड़की व झबरेड़ा विधायक सहित 35 पार्षद भी मेयर के खिलाफ हुए लामबंद
भाजपा से जुड़े मुसलमान : मौलाना रशीदी