Home national समाज के सहयोग से बन सकती है अच्छी शिक्षाः जावडेकर

समाज के सहयोग से बन सकती है अच्छी शिक्षाः जावडेकर

इलाहाबाद । शिक्षा में समाज का सहयोग लेकर अच्छा बनाया जा सकता है। सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा ही हमारा उद्देश्य है। उक्त बातें प्रकाश जावडेकर, मानव संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार ने मंगलवार को माण्डा स्थित लाल बहादुर शास्त्री सेवा निकेतन के स्वर्ण जयन्ती समारोह के अवसर पर संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने आगे कहा कि कक्षा पांच एवं आठ में जो परीक्षाओं का मामला है, उसमें राज्य सरकार ही निर्णय लेते हैं। आगे कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति तीन महीने में लागू करने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व महापौर चैधरी जितेन्द्र नाथ सिंह, अनिल शास्त्री, सुनील शास्त्री, किशोर वाष्र्णेय सहित कई भाजपाई नेता उपस्थित रहे।