Home Uttarakhand Dehradun प्रदेश में कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जाए : मुख्यमंत्री

प्रदेश में कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जाए : मुख्यमंत्री

Covid testing should be increased
सीएम कोविड रोकथाम एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए।

Covid testing should be increased

देहरादून। Covid testing should be increased मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में कोविड के रोकथाम एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में कोविड टेस्टिंग और बढ़ाई जाय। देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर एवं नैनीताल जनपद को इस दिशा में विशेष प्रयास करने होंगे।

कोविड से बचाव के लिए नियमित रूप से विभिन्न माध्यमों से जन जागरण अभियान चलाये जाय। त्योहारों का समय चल रहा है, लोगों का आवागमन भी तेजी से बढ़ा है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं पर्यटक व धार्मिक स्थलों पर जन जागरण के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता का पूरा अनुपालन कराया जाय।

व्यापारिक संगठनों एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से त्योहारों के सीजन में दुकानों में सेनिटाइजर एवं स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए मानव संसाधन की पूरी व्यवस्था हो, अगले 15 दिन विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

यह सुनिश्चित किया जाय कि शहरी जनपदों में 24 घण्टे एवं ग्रामीण जनपदों में 48 घण्टे के अन्दर कोविड सैंपल की टेस्ट रिपोर्ट लोगों को मिल जाय। जिन लोगों का एंटिजन टेस्ट सिम्पटमैटिक है, उनका अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट हो।

हाई रिस्क कॉन्टेक्ट का शत प्रतिशत टेस्टिंग कराई जाय। त्योहरों के सीजन में अधिकारी लगातार फील्ड विजिट करें। लेब टेक्निशियन, रेडियोलॉजिस्ट और आशा वर्कर बढ़ाये जाय। सभी जिलों में इनकी पर्याप्त उपलब्धता हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों की बड़ी जिम्मेदारी है कि वे मनोवैज्ञानिक रूप से कोविड मरीजों को मजबूत करें एवं वरिष्ट चिकित्सक निरंतर मरीजों के सम्पर्क में रहें। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने कहा कि इस सप्ताह प्रदेश में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है।

कोविड के दृष्टिगत आवश्यक सामग्रियों की पूर्ण उपलब्धता रखें : CM Trivendra

इसे नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारियों को और प्रयासों की जरूरत है। ट्रू-नॉट टेस्टिंग और बढ़ाई जाय। सभी जिलाधिकारी कोविड के दृष्टिगत आवश्यक सामग्रियों की पूर्ण उपलब्धता रखें। कोविड केयर सेंटर में रहने, खाने एवं स्वास्थ्य की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी रखी जाय।

पुलिस महानिदेशक लॉ एण्ड आर्डर अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा कोविड से बचाव हेतु पैदल मार्च, पोस्टर, वॉल पेंटिंग एवं अन्य माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

गाइर्डलाईन का अनुपालन न करने वालों के चालान भी किये जा रहे हैं, लेकिन उन्हें निःशुल्क मास्क भी दिये जा रहे हैं। बैठक शुरू होने से पूर्व सल्ट विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर 02 मिनट का मौन रखा गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र एवं सभी अधिकारियों ने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज पाण्डेय, आईजी अभिनव कुमार, संजय गुंज्याल, जिलाधिकारी नैनीताल सविन बंसल, वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, कुमांयू कमिश्नर अरविन्द सिंह ह्यांकी, सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सीएमओ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े

इंसानियत हुई शर्मशार, नवजात को जिंदा मिट्टी में दबाया
मौलाना आजाद का जन्मदिन मनाना भूली कांग्रेस
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होंगी समानान्तर व्यवस्थायें : मुख्यमंत्री