Home Uttarakhand Dehradun एक साल बाद भी घोषित नहीं हुए परीक्षा के परिणाम DBS College

एक साल बाद भी घोषित नहीं हुए परीक्षा के परिणाम DBS College

DBS College

DBS College

देहारदून। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से सम्बद्ध एक कॉलेज में एक साल बाद भी परीक्षा के परिणाम नहीं आए हैं। जिस कारण लगभग 250 छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, इस मामले को लेकर छात्रों को कोई ठोस जवाब नहीं मिल पा रहा है और न ही विश्वविद्यालय द्वारा इस पर कोई सकारात्मक जवाब दिया जा रहा है। गौरतलब है कि डीबीएस महाविद्यालय ( DBS College ) में करीब 250 छात्रों का एक साल के बाद भी परीक्षा परिणाम नहीं आया है।

कॉलेज में बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने मई महीने में जो परीक्षा दी उसका आज तक परिणाम नहीं घोषित किया गया है। ऐसे भी उन छात्रों के लिए दिक्कतें पैदा हो गई हैं जिनके बीए पहले सेमेस्टर में स्कोर कम था।

दरअसल बीए पहले सेमेस्टर में कम स्कोर करने वाले छात्र परीक्षा में बैठ सकते हैं जो द्वितीय सेमेस्टर पास कर चुके हो। लेकिन परीक्षा परिणाम न आने के चलते छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वहीं, डीएवी महाविद्यालय में भी अब तक कई सब्जेक्ट में बैक पेपर के रिजल्ट नहीं घोषित किए गए हैं। जिस कारण छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन छात्रों को कोई कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रहा है और न ही विश्वविद्यालय की तरफ से इस पर कोई सकारात्मक जवाब दिया जा रहा है।

जरा इसे भी पढ़ें

छड़ी यात्रा से उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
गाजियाबाद से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू
उत्तराखंड के नेता झारखंड में चुनाव प्रचार की संभालेंगे कमान