Home Uttarakhand Dehradun योग की धारा देवभूमि उत्तराखण्ड से प्रवाहित हुई

योग की धारा देवभूमि उत्तराखण्ड से प्रवाहित हुई

5th International Yoga Day uttarakhand
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर पैवेलियन ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में योगाभ्यास करते सीएम व अन्य।

उत्तराखण्ड में 250 वैलनेस सेंटर बनाये जायेंगे

5th International Yoga Day uttarakhand

देहरादून। 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( 5th International Yoga Day uttarakhand ) के अवसर पर पैवेलियन ग्राउंड देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हजारों योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि नियमित योगाभ्यास हमें मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मददगार होता है। योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में लाना जरूरी है। योग को जन आन्दोलन बनाने के लिए आम आदमी की सहभागिता को जरूरी बताते हुए कहा कि योग की धारा देवभूमि उत्तराखण्ड से प्रवाहित हुई है। 

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि योग भारतीय सभ्यता, संस्कृति तथा जीवन शैली का अभिन्न अंग रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्थक प्रयासों से योग को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना भारत के लिए गर्व की बात है।

योग की वजह से वैश्विक पटल पर भारत का विशिष्ट स्थान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की अपील की थी। 193 देशों ने इसका समर्थन किया था।

योग से चित्त शुद्ध होता है

पतंजलि ने लिखा है जिस प्रकार व्याकरण से भाषा की शुद्धता होती है उसी प्रकार योग से चित्त शुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में योग का महत्व बढ़ा है। योग प्रशिक्षकों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वास्थ्य व मन की शुद्धता के लिए विश्वभर में करोड़ों लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। स्वस्थ शरीर व मन से ही सम्पूर्ण विश्व का कल्याण संभव है।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थित में देहरादून में 60 हजार से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। जिससे देवभूमि व योग भूमि उत्तराखण्ड को विश्वभर में अलग पहचान मिली। उन्होंने कहा कि आत्मा व परमात्मा के मिलन का एकमात्र साधन योग है।

आयुष मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड योग की भूमि रही है। हजारों सालों से ऋषि-मुनियों, महात्माओं ने यहां से देश और दुनिया को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी है।

एक स्वस्थ जीवन की कल्पना योग से

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में 250 वैलनेस सेंटर बनाये जायेंगे। एक स्वस्थ जीवन की कल्पना योग से ही जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने श्री केदारनाथ में योग साधना कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। केदारनाथ की यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इससे काफी वृद्धि हुई है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, मुन्ना सिंह चैहान, गोपाल रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी  अनिल कुमार रतूड़ी, सचिव आयुष  अरविन्द सिंह ह्यांकी आदि उपस्थित थे। 

जरा इसे भी पढ़ें

शादी में शामिल होने औली पहुंची कैटरीना
शादी में 200 करोड़ खर्च करने वाले गुप्ता बंधुओं पर लटकी है गिरफ्तारी की तलवार
सरकार ने शराब की दुकानो का रखा ख्याल, 35 फीसदी घटाया राजस्व शुल्क