Home Uttarakhand Dehradun चारधाम यात्रा मार्गों में भिखारी बने यात्रियों के लिए मुसीबत

चारधाम यात्रा मार्गों में भिखारी बने यात्रियों के लिए मुसीबत

Beggar Trouble for Travelers
Beggar Trouble for Travelers

देहरादून। Beggar Trouble for Travelers चारधाम के प्रवेशद्वार हरिद्वार व तीर्थनगी हरिद्वार में चारधाम यात्रा शुरू होते ही भिकारियों ने अपना डेरा डाल लिया है। जिससे तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। इसके अलावा गंगोत्री यमुनोत्री में भी भारी संख्या में भिकारियो का जमावड़ा हो रहा है। जिसकी सुध प्रशासन लेने को तैयार नही है।

हर साल जब चारधाम यात्रा अपने चरम पर होती है. तभी धर्मनगरी हरिद्वार, तीर्थनगरी ऋषिकेश सहित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भिखारियों की संख्या भी बढ़ने लगती है। यात्रा के दौरान भिखारियों की संख्या बढ़ने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है।

यात्रा के दौरान विभिन्न मंदिरों पर बैठे भिखारी जबरन भीख मांग कर यात्रियों को परेशान करते हैं। इस वर्ष भी हरिद्वार से लेकर गंगोत्री, यमुनोत्री धाम भिखारियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. लेकिन पुलिस और एलआईयू विभाग की ओर से अभीतक भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

बता दें कि अन्य दिनों में बाबा काशी विश्वनाथ और हनुमान मंदिर में कुछ ही साधु मंदिरों के बाहर नजर आते हैं. लेकिन चारधाम यात्रा के शुरू होते ही जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार सहित गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में एक साथ ही भिखारियों की संख्या बढ़ जाती है।

भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए

गत वर्षों के बात करें तो चारधाम यात्रियों को कई बार भिखारियों के व्यवहार के कारण परेशान होना पड़ा था। यदि कोई यात्री एक भिखारी को दान देता तो अन्य भिखारी भी उस यात्री को परेशान करते हैं। लेकिन पुलिस और सम्बन्धित विभागों ने भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

जिसके चलते इन दिनों कई भिखारी अपने बच्चों के साथ भीख मांगते हुए दिख रहे हैं। वहीं एसपी पंकज भट्ट का कहना है कि भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए पुलिस ने तीन स्थान चयनित किये हैं| जिसमें मुख्य गंगोत्री, यमुनोत्री धाम और बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर को लिया गया है।

जल्द ही पुलिस भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान चलाएगी। साथ ही सभी भिखारियों के खिलाफ भिक्षावृत्ति अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जनपद को भिक्षावृत्ति मुक्त क्षेत्र में बदलेगी।

जरा इसे भी पढ़ें