Home national मुख्यमंत्री ने हरियाणा स्वर्ण जयंती की योजनाओं के लिए किया 17 सौ...

मुख्यमंत्री ने हरियाणा स्वर्ण जयंती की योजनाओं के लिए किया 17 सौ करोड़ के बजट का आवंटन

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को स्वर्ण जयंती समारोह के बजट को लेकर उठाये जा रहे सवालों पर स्पष्टीकरण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह के लिए सरकार ने 1700 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है, लेकिन यह बजट स्वर्ण जयंती की योजनाओं पर खर्च किया जायेगा। न कि यह बजट स्वर्ण जयंती समारोह पर खर्च किया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया की स्वर्ण जयंती के अवसर पर सरकार अनेक योजनाओं को शुरू करने जा रही है, जिनके लिए बजट की आवश्यकता होती है। इसलिए सरकार द्वारा यह बजट 1700 करोड़ रूपये इसीलिए आवंटित किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह स्पष्टीकरण सोमवार को हरियाणा निवास में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।
उन्होंने इस अवसर पर सरकार द्वारा शुरू की गयी अनेक योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में पूर्व सैनिकों की विधवाओं के लिए मासिक पेंशन तीन हजार रूपये कर दी गयी है। यही नहीं भारतीय सेना काॅलेज में हरियाणा के छात्रों का वार्षिक खर्च सरकार ने 35 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित अनेक योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस कर्मचारियों को एक मैडल दिया जायेगा। ये मैडल पुलिस के जवान अपनी वर्दी पर लगायेंगे। इसके साथ ही स्वर्ण जयंती वर्ष में कैदियों को सजा में छूट दी जायेगी। सरकार अच्छा आचरण करने वाले कैदियों को उनकी सजा में कुछ छूट देगी।
यही नहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार एक जनवरी से दिये जाने वाले बुढ़ापा पेंशन की बढ़ोतरी को एक नवम्बर से ही देने जा रही है। अब बुढ़ापा पेंशन 1600 रूपये दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हरियाणा के छह हजार ग्रामीण चैकीदारों को साइकिल व छतरी और टाॅर्च देगी, जिससे की वह अपनी जिम्मेदारियों का और बखूबी के साथ निर्वहन कर सके। यही नहीं सरकार प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में दिव्यांगों के लिए एक विशेष शिविर लगायेगी। इस शिविर में उनकी मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार 60 प्रतिशत दिव्यांगों को भी पेंशन देगी। इसके साथ ही स्कूल न जाने वाले दिव्यांगों को 700 रूपये की जगह अब 1000 रूपये दिये जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कापफी दिनों से सपफाई कर्मचारियों के वेतन को लेकर सवाल उठाया जा रहा था। जिसको देखते हुए सरकार ने अब सपफाईकर्मियों के वेतन को 8100 से बढ़ाकर 10 हजार करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गुरूग्राम डेवलपमेंट आथाॅरिटी एक नवम्बर से अपना काम शुरू कर देगा। वहीं पलवल के दुधोला गांव में भी कौशल विश्वविद्यालय एक नवम्बर से काम शुरू कर देगा।