Home Uttarakhand Dehradun विनय गोयल के वीडियो ने भाजपा का चरित्र उजागर किया

विनय गोयल के वीडियो ने भाजपा का चरित्र उजागर किया

Video of Vinay Goyal
Video of Vinay Goyal

देहरादून। Video of Vinay Goyal सोशल मीडिया में वायरल हो रहे भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के वीडियो जो उन्हीं की कार्यकर्ता द्वारा लिए गए हैं, उन पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दसौनी ने कहा कि इन दोनों ही वीडियो से भाजपा का असली चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है।

एक वीडियो में जहां विनय गोयल खुद भी मी-टू में संलिप्त होने की बात कहते हैं और प्रचारकों की शारीरिक जरूरतों का हवाला दे रहे हैं जिससे भाजपा के नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता उजागर होती है वहीं दूसरी वीडियो से यह साफ जाहिर होता है कि भाजपा का दलित प्रेम केवल सियासी ड्रामा भर है- दिखावा है और कुछ नहीं।

Video of Vinay Goyal
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी

सुचिता का दम भरने वाली भाजपा को दागी अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को टिकट देने से कोई गुरेज नहीं है वह तो सिर्फ सत्ता की भूखी है यह वीडियो इस बात का सबूत है। इस वीडियो में एक समुदाय या जाति विशेष के लोगों पर एक बहुत बड़ा लांछन की अनुसूचित जाति के लोग गलत धंधे में संलिप्त रहते हैं, वे शराब और सट्टे का धंधा करते हैं।

दलित परिवार के आवास पर भोजन ग्रहण करना ढकोसला

ऐसा आरोप महानगर अध्यक्ष द्वारा लगाया गया है जो कि ना काबिले बर्दाश्त है। वीडियो में वह इस बात की जानकारी भी दे रहे हैं कि भाजपा ने किस तरह के दागदार लोगों को हाल ही में हुए नगर निकाय के चुनाव में टिकट देने का काम किया इससे एक बात तो साफ हो गई है कि पिछले साल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का देहरादून में स्थित वाल्मीकि बस्ती में दलित परिवार के आवास पर भोजन ग्रहण करना ढकोसला मात्र था।

महिलाओं का भाजपा में कितना सम्मान है इसकी पोल तो महामंत्री संगठन संजय कुमार पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों और वायरल हो रहे ऑडियो वीडियो से हो ही चुका है।अब दलित वर्ग के प्रति भी उनकी छोटी सोच से पर्दाफाश हो गया है।

दसौनी ने भाजपा की महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि वे अपने दल के कुत्सित मानसिकता के लोगों का प्रतिकार करें कर विरोध करें व अनुसूचित जाति के लोगों से अपील की है कि अब जबकि भाजपा के नेतृत्व की दलित वर्ग के प्रति क्या सोच है यह उजागर हो ही गया है तो दलित वर्ग उनकी भ्रामक बातों में ना आकर अपने ऊपर लगे हुए इन आरोपों का खुलकर विरोध करें।


हमारे सारी न्यूजे देखने के लिए नीचे यूट्यूब बटन पर क्लिक करें

जरा यह भी पढ़े