Home Uttarakhand Dehradun विजय जायसवाल देवभूमि पत्रकार यूनियन के फिर बने अध्यक्ष

विजय जायसवाल देवभूमि पत्रकार यूनियन के फिर बने अध्यक्ष

Vijay Jaiswal
Vijay Jaiswal देवभूमि पत्रकार यूनियन के फिर बने अध्यक्ष

देहरादून| देवभूमि पत्रकार यूनियन पंजी. के आज हुए द्वितीय द्विवार्षिक चुनाव में पुनः विजय जायसवाल ( Vijay Jaiswal ) अध्यक्ष, डा. वी डी शर्मा महासचिव व सिद्धनाथ उपाध्याय-कोशाध्यक्ष चुन लिए गए।

उक्त जानकारी देते हुये चुनाव अधिकारी डॉ मुनिराम सकलानी ने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त सुभाष चंद्र जोशी व प्रदीप चौधरी-उपाध्यक्ष, डा. जमशेद उस्मानी व सुरेश चावला-सचिव, बालेश गुप्ता व शशि कांत मिश्रा-प्रचारमंत्री, श्रीमती प्रेमलता भरतरी व रवि अरोड़ा – संगठनमंत्री चुने गए ।

इनके अलावा दीपाली कश्यप, विवेक गुप्ता, राजेश भटनागर, राव इमरान खां, योगेंद्र मलिक, एम आर ध्यानी, पूनम अग्रवाल, महेंद्र प्रकाशी, अब्दुल अतीक (मनोनीत) व एम हसीन (मनोनीत) सदस्य कार्यकारिणी चुने गए। नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

जरा इसे भी पढ़ें :