Home religious Hindu नौ देवियों का अवतार, नवरात्रि एक महा त्यौहार

नौ देवियों का अवतार, नवरात्रि एक महा त्यौहार

navratri
नौ देवियों का अवतार, नवरात्रि एक महा त्यौहार Navratri

अनेकता में एकता की मिसाल कायम करने वाला हमारा देश भारत सदियों से रंग-बिरंगे त्योहारों की खुशी से झूमते आया है। हम जानते हैं कि भारत वर्ष त्योहारों का देश है हिंदू ,मुस्लिम, सिख, इसाई और कई जनजातियों के लोग अपने -अपने त्योहारों में धूम मचाते हैं, इसलिए वर्षभर भारत में त्यौहार उत्सव की धूम रहती हैं। हर धर्म में कई त्यौहार मनाए जाते हैं जैसे- दिवाली, होली, ईद, क्रिसमस बुद्ध पूर्णिमा आदि नवरात्रि (Navratri) भी उन पवित्र पर्व में से एक है।

जरा इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों मनाया जाता हैं तुलसी विवाह उत्सव

हिंदू पौराणिक गाथा और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। नवरात्रि दो शब्दों से मिलकर बना है। नव संस्कृत भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है  नौ, रात्रि यानि रातें। नवरात्रि के दौरान दुर्गा मां को अवतारों की रूप में पूजा की जाती है। दुर्गा मां के अवतारों के नाम इस प्रकार है जैसे शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी ,चंद्रघंटा, कुष्मांडा ,स्कंदमाता ,कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी सिद्धिदात्री।

navratri

Navratri festival 1 वर्ष में कुल 5 बार मनाया जाता है

हमारे देश में नवरात्रि उत्सव 1 वर्ष में कुल 5 बार मनाया जाता है| हिंदी पंचांग के अनुसार, चैत्र मास में नवरात्रि उत्सव को पहली बार मनाया जाता है,  इसे  नवरात्रि के नाम से जाना जाता है यह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च के माह में पड़ता है इसे वसंत नवरात्रि खा जाता है। इसके नौवें दिन है राम नवमी मनाई जाती है, कहा जाता है कि रामनवमी के दिन दशरथ पुत्र श्री राम का राज्य अभिषेक किया गया था। चैत्र माह को हिंदुओं का नववर्ष माना जाता है इसकी मान्यता है कि इस दिन सृष्टि का निर्माण हुआ था तभी से विक्रमी संवत की शुरुआत हुई जो महाराजा विक्रमादित्य से संबंधित थी।

जरा इसे भी पढ़ें : जानिए महिलाएं कैसे बनती है नागा साधु

इसी तरह जून -जुलाई माह में दूसरी बार नवरात्रि मनाई जाती है- जिसे गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इसे गायत्री नवरात्रि भी कहा जाता है। उसके बाद अक्टूबर-नवंबर में तीसरी बार नवरात्रि मनाई जाती है , उसे शरद नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। यह हिंदी पंचांग के अनुसार अश्विन माह में मनाई जाती है। चौथी नवरात्रि हिंदी मां पोष में मनाई जाती है। यह दिसंबर से जनवरी महीने में कभी भी पड़ जाती है। आखिर में जनवरी-फरवरी माह के चलते हिंदी मां मार्ग में पांचवी नवरात्रि मनाई जाती है इसे मां नवरात्रि का नाम दिया गया है।

navratri

कैसे मनाई जाती है Navratri?

नवरात्रि में 9 दिनों में लोग दिन में एक बार भोजन करके, फल दूध या पानी पीकर व्रत रखते हैं। नवरात्रि में कन्या पूजन किया जाता है। छोटी -छोटी लड़कियों को भोग लगाया जाता है, उनकी पूजा की जाता है। नारी के स्तर को ऊंचा मानना हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। अलग-अलग जगह यह त्यौहार अलग-अलग रंग बिखेरते नजर आता है, जैसे-गुजरात में नवरात्रि के दौरान नृत्य, गीत और डांडिया की खेली जाती है |

वहीं पश्चिम बंगाल में 10 दिन दुर्गा मां का पूजन किया जाता है, साथ ही मूर्ति विसर्जन भी किया जाता है, तो नवरात्रि पर्व त्यौहार है जिसे श्रद्धा के साथ मनाना चाहिए और जिस प्रकार कन्याओं को पूजा जाता है , तो उसी प्रकार साल के बाकी दिन भी लड़कियों की इज्जत का ख्याल रखना चाहिए।

जरा इसे भी पढ़ें : क्या आप को पता है शनि देव को तेल क्यों चढ़ाते हैं?