Home Uttarakhand Dehradun भारतीय संस्कृति का दुनिया भर में हो रहा प्रसार

भारतीय संस्कृति का दुनिया भर में हो रहा प्रसार

Bharitya sanskriti
भारतीय संस्कृति का दुनिया भर में हो रहा प्रसार : राज्यपाल Bharitya sanskriti
देहरादून। राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने कहा कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति को बनाए रखने में संत-महात्माओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पहले जब संचार के साधन नहीं थे, संत-महात्मा देशाटन करते रहते थे और सांस्कृतिक एकता का संदेश भारत के सभी भागों में पहुंचाते थे। योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति (Bharitya sanskriti) का पुनरूत्थान हो रहा है। आज सभी देशों ने योग के महत्व को स्वीकार किया है।
राज्यपाल, ऋषिकेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिला योग साधकों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग के साथ ध्यान-साधना भी जरूरी है। इसका सबसे बड़ा फायदा मस्तिष्क को नियंत्रित करने में मिलता है। इससे एकाग्रता की शक्ति बढ़ती है।
योग से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ होता है। राज्यपाल ने इस संबंध मे स्वयं के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि बचपन में टाॅन्सिल की समस्या होने पर उन्होंने जलनेति व अन्य यौगिक क्रियाएं कीं। इसके बाद उन्हें कभी ये समस्या नहीं हुई।  राज्यपाल ने कहा कि आज योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति का पुनरूत्थान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रारम्भ किया गया। योग को सहज व सरल रूप में देश-विदेश तक पहुंचाने में बाबा रामदेव के योगदान से सभी परिचित हैं।

देश-विदेश से रिकार्ड संख्या में योग साधकों का पंजीकरण हुआ

राज्यपाल ने 1 मार्च से 8 मार्च तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऋषिकेश को विश्व की योग राजधानी कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस महोत्सव में प्रतिभागियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग महोत्सव में देश-विदेश से रिकार्ड संख्या में योग साधकों का पंजीकरण हुआ है। इस बार के महोत्सव की दो विशेष बातें रहीं।
पहला, 84 कुटिया में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। दूसरा, विश्व प्रसिद्ध बीटल्स बैंड के ऋषिकेश आगमन के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें ब्रिटेन के मशहूर फेब फोर बैंड द्वारा प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी भारत भूषण द्वारा भी सम्बोधित किया गया। सचिव दिलीप जावलकर ने अतिथियों का स्वागत किया।
जरा इसे भी पढ़ें : उत्तराखण्ड की वायु, जल और मृदा में समाहित है योग : Vice President Venkaiah Naidu
जरा इसे भी पढ़ें : उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार की आवश्यकता : राज्यपाल