Home national लड़की ने सीएम योगी से कर ली शादी

लड़की ने सीएम योगी से कर ली शादी

Yogi

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रि‍यों ने कल मंगलवार को कुछ अलग तरीके से प्रदर्शन किया। यहां कार्यकत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना पति मान लिया। इस युवती ने मंगलवार को विवाह की सारी रस्में निभाते हुए योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ शादी कर ली।
जरा इसे भी पढ़ें : योगी का श्वेत पत्र सफेद झूठ : अखिलेश

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ शादी करने वाली इस लड़की का नाम नीतू सिंह बताया जा रहा है। लड़की ने सीतापुर में जिलाधिकारी दफ्तर के पास विकास भवन के सामने धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से शादी रचा ली।
Neetu-singh-and-yogi
युवती ने फिल्मी गानों की धुनों के बीच योगी की तस्वीर को जयमाला पहनाया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों को मिठाईयां भी बांटी गईं। इतना ही नहीं इस शादी के लिए मीडिया सहित सैकड़ों लोगों को निमंत्रण भेजा गया था। शादी में सैकड़ों की संख्या में आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।
जरा इसे भी पढ़ें : जहरीली शराब से मौत पर दोषियों को होगी फांसी

दरअसल इस शादी के पीछे महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मकसद अपनी मांगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाना था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पति अपनी पत्नी को हर खुशी देता है, उसकी हर जिद पूरी करता है, इसलिए नीतू सिंह ने ये रास्ता अपनाया है।
जरा इसे भी पढ़ें : गोरखपुर में बच्चो की मौत का पर साक्षी महाराज ने दिया विवादित बयान