Home sports एचसीएल इंटरनेशनल ब्रिज चैंपियनशिप कल से दिल्ली में

एचसीएल इंटरनेशनल ब्रिज चैंपियनशिप कल से दिल्ली में

नई दिल्ली । 14वें एचसीएल इंटरनेशनल ब्रिज चैम्पियनशिप का आयोजन 19 से 23 अक्टूबर तक राजधानी दिल्ली में होगा। चैंपियनशिप  में विश्व भर के 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप में अमेरिका, इजराइल,पोलैंड, रस और जॉर्डन सहित करीब 12 विदेशी टीमें और भारत की 90 टीमें हिस्सा लेंगी। इस पांच दिनी प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि 12.1 करोड़ रुपये रखी गई है, जो दुनिया में किसी भी ब्रिज टूर्नामेंट के लिए उच्चतम पुरस्कार राशियों में से एक है। चैंपियनशिप विश्व ब्रिज संघ के तहत आयोजित किया जाएगा।
इस चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय ख्याति के खिलाडयिों में इटली के जिओर्जियो डूबोइन (विश्व में चैथ स्थान पर), संयुक्त राज्य अमेरिका से जिया महमूद (विश्व में 7वें स्थान पर) और इटली से ही नोरबेर्टो बोच्ची (विश्व में 9वें स्थान पर) शामिल हैं।
चैम्पियनशिप में तीन इवेंट “टीम ऑफ फोर गोल्ड”, “टीम ऑफ फोर सिल्वर” और “ओपन पेरिस” होंगे। टीम ऑफ फोर गोल्ड जीतने वाले को नरेश टंडन ट्राफी, टीम ऑफ फोर सिल्वर जीतने वाले को मोहिनी टंडन ट्राफी  और ओपन पेरिस जीतने वाले को  नीना बोनर्जी ट्राफी प्रदान किया जाएगा।