Home bollywood मैं सिर्फ 17 साल की थी कहते हुए रूहासु हुई कंगना, जानिए...

मैं सिर्फ 17 साल की थी कहते हुए रूहासु हुई कंगना, जानिए पूरा मामला

kangna

मुबई। कंगना रणावत की गिनती उन अभिनेत्रियों में होता है जो फिल्म इंडस्ट्री के तल्ख हकिकत को जनता के सामने लाते हुये झिझकती नहीं हैं। उन्होंने कई बार फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपने ऊपर हाने वाले यौन शोषण के पर बात की है। कई बार उन्होंने कहा कि जब वह 17 वर्ष की थी तो उन्हें उनके पिता की उम्र एक अभिनेता ने उनके साथ यौन शोषण का निशाना बनाया।
जरा इसे भी पढ़ें : मुझे सब कुछ लड़कर लेना पड़ता है

मगर उन्होंने इस अभिनेता का नाम कभी नहीं बताया लेकिन इस बार उन्होंने 17 वर्ष की उम्र में यौन शोषण का निशाना बनाने वाले अभिनेता का नाम बताया है। अपने ताजा इण्टरव्यू में कंगना रनाउत का कहना है कि जब उनकी उम्र 17 वर्ष की थी तो उस वक्त आदित्य पंचोली ने कई बार उनके साथ जबरदस्ती यौन शोषण किया। आदित्य पंचोली की ओर से लगातार यौन शेषणा के बाद वह उसकी पत्नी जरीना के पास गई और उससे कहा कि मैं तुम्हारी बेटी की उम्र की हूं और कम उम्र हूं।
kangana ranaut and aditya pancholi
मेरे लिए यह सब कुछ नया है, मैं बहुत छोटी हूं और अपने माता-पिता को भी नहीं बता सकती क्योंकि अगर उन्हे पता चला तो वह मुझे वापस बुला लेंगे, कृपया मेरी मदद करें। यह सारी बातें जरीना के लिए किसी झटके से कम नहीं थे लेकिन उसने इतना ही कहा कि मेरी इच्छा है कि आदित्य दोबारा कभी घर नहीं आये, लेकिन उसके बावजूद जरीना ने मेरी कोई मदद नहीं की।
जरा इसे भी पढ़ें : क्या अबराम शाहरुख खान का बेटा नहीं?

कंगना रनाउत का कहना था कि जरीना की तरफ से इंकार के बाद मेरे पास कोई रास्ता नहीं था। अगर मैं पुलिस के पास जाती तो मेरे माता-पिता किसी की पैरवी नहीं करेंगे और मुझे फिल्म इंडस्ट्री से हटा लेंगे, लेकिन मैं हिम्मत करके पुलिस के पास गई। मगर उसका कोई फायदा नहीं हुआ और मेरे हाथ वहां भी मायूसी हाथ आई क्योंकि पुलिस ने इस केस में आदित्य को महज वार्निंग देकर छोड़ दिया और कहा कि आज के बाद मुझसे दूर रहे।
जरा इसे भी पढ़ें : फिल्म में अपना लोहा मनवाने के बाद अब इस क्षेत्र में हाथ अजमाएंगी कंगना