Home bollywood हैरी और सेजल के रोमांस का सफर

हैरी और सेजल के रोमांस का सफर

jab harry met sejal

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा एक साथ दो फिल्मों में जलवा गिरा चुके हैं और उनकी तीसरी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। 3 मिनट की अवधि पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख खान को एक गाइड के रूप में पेश किया गया, जो अपने परिवार से दूर जाने के लिए यूरोप में निवास करता है, जहां उनकी मुलाकात अनुष्का शर्मा से होती। अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान को मिलाने में उनकी सगाई की अंगूठी का योगदान है, जिसके खोने के बाद अनुष्का उसे ढूंढने में शाहरुख की मदद लेती हैं।
जरा इसे भी पढ़ें :  ‘जब हैरी मेट सेजल’ की पहली झलक जारी

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म जब हैरी मेट सेजल एक रोमांस के सफर पर बनाई गई फिल्म है। जब हैरी मेट सेजल फिल्म इम्तियाज अली की ओर से 2008 में शाहिद कपूर और करीना कपूर के साथ किए गए फिल्म ‘जब वी मेट’ और रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की तमाशा सहित अन्य फिल्मों की तरह पर्यटन, मनोरंजन और रोमांस पर आधारित है । पूरी ट्रेलर से पहले फिल्म के कई मिनी ट्रेलर भी रिलीज किए जा चुके हैं।
जरा इसे भी पढ़ें :  अनुष्का शर्मा कहीं इस फिल्म में भूत तो नही बनी

गौरतलब है कि शाहरुख खान ने एक घटना में बताया था कि वह इस फिल्म के लिए इम्तियाज अली का पहला विकल्प नहीं थे। 51 वर्षीय अभिनेता के अनुसार इम्तियाज अली, रणबीर कपूर का इंतजार कर रहे थे, जबकि रणबीर अपनी फिल्म जग्गा जासूस में व्यस्त हैं, इसलिए इस फिल्म में मुझे साइन किया गया।
जरा इसे भी पढ़ें :  शाहरुख खान का बेटा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

फिल्म जब हैरी मेट सेजल इस साल 4 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने के लिए पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से किया था, जिसमें शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी, इसके बाद ये दोनों 2012 सफल फिल्म ‘जब तक है जां’ में भी एक साथ दिखे थे।