Home ajab gazab कोर्ट का आदेश कब्र पर उगा सकेंगे सब्जियां

कोर्ट का आदेश कब्र पर उगा सकेंगे सब्जियां

graves

बर्लिन। जर्मन प्रांत ऊबर बायरन शहर नोईबरग की अदालत ने एक मामले का फैसला सुनाते हुए कब्र पर टमाटर या अन्य सब्जियां उगाना की अनुमति दी है। यह दिलचस्प किस्सा पिछले साल इस समय शुरू हुआ जब नोईबरग के एक घरेलू महिला ने वहां एक स्थानीय कब्रिस्तान में अपनी दादी और दादा की कब्र पर टमाटरों के पौधे लगा दिये जिन्हें देखकर एक दूसरी महिला ने गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि आज वह अपने दादा और दादी के साथ बिताए हुए सुखद समय यादें ताजा करने के लिए उनकी कब्र पर टमाटर उगा रहे हैं जिन्हें देखकर कल कोई किसी दूसरी कब्र पर मुलियां भी उगा सकता है।
जरा इसे भी पढ़ें : देखिए विडियो जब बच्ची पैदा होते ही चलने लगी

अपत्ति से शुरू होने वाली यह लड़ाई बहुत गंभीर हो गई और नौबत अदालत तक जा पहुंची जहां विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने कब्र पर केवल टमाटर ही नहीं बल्कि कोई सी भी अन्य सब्जी उगाने की आधिकारिक अनुमति दे दी। अलबत्ता अदालत ने यह भी कहा है कि ऐसा करते हुए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कब्र और कब्रिस्तान का सौंदर्य प्रभावित न हो, यानी कब्र टमाटर या कोई सब्जी बहुत सलीके मंदी से उगाई जाए।
जरा इसे भी पढ़ें : करी वाले चावल खाओं और 900 डॉलर जीतों

गौरतलब है कि जर्मनी में आमतौर पर कब्र पर रंगीन फूलों के गुलदस्ते, फूलदान और मोमबत्तियों रखी जाती हैं, जबकि इस संबंध में कब्र पर टमाटर उगाना एक बिल्कुल ही अलग विचार था। कुछ साल पहले जर्मनी में ऐसा ही एक और मुकदमा प्रसिद्ध हुआ था जब कैंसर के एक जवान रोगी ने इच्छा जताई थी कि मरने के बाद कब्र कतबे पर उसके पसंदीदा फुटबॉल टीम ‘‘ बोरोसया डोरटमंड ’ का प्रतीकात्मक निशान लोगो बनवाया जाए। इस पर स्थानीय चर्च धार्मिक कारणों की वजह से इस इच्छा का विरोध कर दिया था। कई महीने तक कानूनी लड़ाई जारी रहने के बाद दोनो पक्ष उस पर सहमत हो गए कि कब्र पर फुटबॉल टीम के लोगो की जगह गेंद प्रारूप वाला निशान बनाया जाएगा।
जरा इसे भी पढ़ें : क्या आप इन तस्वीरों के पीछे छिपी कहानी जानते हैं?