Home Uncategorized राष्ट्रपति को भेंट करेंगे मिट्टी से बना बदरी विशाल का भव्य मंदिर

राष्ट्रपति को भेंट करेंगे मिट्टी से बना बदरी विशाल का भव्य मंदिर

time witness

गोपेश्वर । चमोली के बदरीनाथ में भगवान बदरी विशाल के दर्शनों के लिए छह मई को राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के बाद जिला प्रशासन प्रोटोकाल के अनुसार व्यवस्थाएं कर रहा है। प्रशासन राष्ट्रपति के सम्मान में पफाइबर ग्लास के अंदर मिट्टी से बने भगवान बदरी विशाल के भव्य मंदिर को उपहार के रूप में देगा। यह मंदिर उद्योग विभाग के हिमाद्रि इंपोरियम से मंगाया गया है।

राष्ट्रपति के धार्मिक कार्यक्रम को लेकर प्रोटोकाल प्रशासन के पास पहुंच गया है। बदरीनाथ में राष्ट्रपति के अल्प विश्राम के लिए मंदिर के सामने राष्ट्रपति निवास को सजाने संवारने का काम अंतिम चरणों में है। प्रशासन ने राष्ट्रपति की यात्रा को यादगार बनाने के लिए उन्हें भेंट स्वरूप दी जाने वाली बदरीनाथ के मंदिर के माॅडल को भी देहरादून से मंगाया है। सूत्रों के अनुसार उद्योग विभाग के हिमाद्रि इंपोरियम से यह मंदिर मंगाया गया है। बदरीनाथ के मंदिर के प्रतीक को दर्शाने वाली यह मूर्ति मिट्टी से बनाई गई है। इसे पफाइबर ग्लास में सजाया गया है।