Home national आलोचनाओं को गलत सिद्ध करेंगे योगी आदित्यनाथ : वेंकैया

आलोचनाओं को गलत सिद्ध करेंगे योगी आदित्यनाथ : वेंकैया

yogi adityanath

नई दिल्ली। कट्टर हिन्दुत्ववादी छवि वाले महंत योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर विपक्षी दलों के नेताओं की तरफ से आ रही कड़ी प्रतिक्रिया को केंद्र सरकार के मंत्रियों और सांसदों ने खारिज करते हुए कहा है कि योगी से किसी को भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि योगी आदित्यनाथ हर तबके के लोगों का खयाल रखेंगे और आलोचना करने वालों को गलत साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सफलतम मुख्यमंत्रियों में से एक बनेंगे।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि किसी को भयभीत होने की जरूरत नहीं है, हम राष्ट्रवादी हैं, जनता को किए वादे पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश में धर्म के आधार पर किसी से भी भेदभाव नहीं करेगी और सभी के साथ न्याय करेगी। उन्होंने कहा कि किसी का तुष्टिकरण नहीं किया जाएगा।