Home national पीएम मोदी और अमित शाह नासमझः अखिलेश

पीएम मोदी और अमित शाह नासमझः अखिलेश

Modi and akhilesh

लखनऊ, । कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित द्वारा राहुल गांधी को नासमझ बताने वाले बयान के बाद अब पार्टी उपाध्यक्ष को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थन मिला है। राहुल को लेकर यूपी को ये साथ पसन्द है की तस्वीर और नारा साझा करने वाले अखिलेश ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को घेरा है। अखिलेश ने कहा है कि राहुल अच्छे राजनेता हैं। अपनी पार्टी अच्छे से लीड कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कैंपेन में पूरी समझदारी और पूरी जिम्मेदारी के साथ हमने भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि हम तो कहते हैं कि प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईनमैच्योर हैं। यूपी की पॉलिटिक्स और यहां का विकास देख कर वह खुद मैच्योर नहीं हैं, क्योंकि जो काम हमने यहां किया है, भाजपा ऐसा एक राज्य नहीं बता पायेगी जहां उन्होंने ऐसा काम किया हो।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबन्धन से पहले कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए इन्टरव्यू में राहुल में ‘मैच्योरिटी’ की कमी बताई थी। इसके बाद से ही भाजपा राहुल पर हमलावर हो गयी थी। हालांकि शीला दीक्षित ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ के पेश करने का आरोप लगाया है।