Home national अमेरिका में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या

अमेरिका में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या

Srinivas Kucibhotla

कैंसस(अमेरिका)। अमेरिका के कैंसस प्रांत के एक रेस्तरां में बुधवार शाम हुए हमले में एक भारतीय इंजीनियर की मौत हो गई। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। पुलिस के अनुसार, एक 51 साल के पुरिंटन नामक हमलावर ने दो भारतीय समेत तीन लोगों को गोली मारी जिनमें एक की मौत हो गई। मृतक भारतीय की पहचान श्रीनिवास कुचीवोतला (32) के रूप में हुई है जो जीपीएस बनाने वाली कंपनी गरीमन में इंजीनियर थे। घटना के कुछ ही घंटों के बाद हमलावर को मिसूरी राज्य से गिरफ्तार कर लिया गया।

Adam
51 साल के ऐडम ने दो भारतीयों पर ‘मध्य-पूर्वी’ कहकर हमला किया

स्थानीय मीडिया ने चश्मदीदों के हवाले से कहा कि यह हमला नस्लवादी था। हमलावर ने गोली चलाने पहले चिल्ला कर कहा, ‘मेरे देश से बाहर निकलो। यह कयास लगाया जा रहा है कि मध्य पूर्व का नागरिक समझकर दोनों भारतीयों पर हमला किया गया, लेकिन पुलिस फिलहाल इस संबंध में कुछ नहीं कह रही है। स्थानीय पुलिस और एपफबीआई का कहना है कि वे घटना के हर पहलू की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह नस्लवादी हमला था। पुलिस ने कहा कि कुचीवोतला की मौत अस्पताल में हुई, जबकि हमले में घायल एक अन्य भारतीय आलोक मदासानी (32) और 24 साल के इएन ग्रिलॉट की हालत स्थिर है। गरीमन कंपनी ने दोनों भारतीयों के लिए एक शोक संदेश जारी किया है, वहीं दोनों के लिए चंदा जुटाने की मुहिम भी शुरू हो गई है।