Home sports गुजरात लायंस के सहायक कोच बने मोहम्मद कैफ

गुजरात लायंस के सहायक कोच बने मोहम्मद कैफ

Mohamad kaif

नई दिल्ली,। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ गुजरात लायंस के सहायक कोच नियुक्त किये गये हैं। कैफ, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और मुख्य कोच ब्रैड हॉज के साथ टीम का दिशा-निर्देशन करते नजर आएंगे। हॉज गुजरात लायंस के साथ उनके पहले साल से ही जुड़े हुए हैं। कैफ के बारे में घोषणा गुजरात लायंस के ट्विटर हैंडल पर की गई।

कैफ आईपीएल में रॉयल चौलेजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। कैपफ आखिरी बार 2006 में टीम इंडिया के लिए मैदान में उतरे थे। कैपफ लंबे समय से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। फिलहाल, छत्तीसगढ़ के रणजी कप्तान कैफ के लिए यह एक बड़ा मौका है। गुजरात लायंस अपने पहले ही सीजन में काफी सफल रही थी, और टॉप-3 टीमों में शामिल रही थी। इस टीम की कमान सुरेश रैना के हाथ में है।