Home national पंजाब में आप की सरकार बना रहा सट्टा बाजार

पंजाब में आप की सरकार बना रहा सट्टा बाजार

Aap and satta

भोपाल/इंदौर,। उत्तरप्रदेश व पंजाब में अब फिर धीरे-धीरे समीकरण बदलने लगे हैं। सट्टा बाजार में जहां पहले सपा व कांग्रेस गठबंधन की 223 सीटें आने पर बात की जा रही थी वह बढ़कर 183 के करीब हो गई है। वहीं भाजपा की 170 सीटें आने के लिए भाव खोले गए थे लेकिन फिर समीकरण बदलर गया और यहां भाजपा की सीटें घटकर 128 होने के लिए भाव खोले जा रहे है जबकि मायावती केवल 72 सीटों पर ही सिमटती दिख रही है।

वहीं पंजाब में आम आदमी को 58, कांग्रेस को 48 व भाजपा अकाली दल को छह सीटें मिलने के भाव सट्टा बाजार में चल रहा है। सूत्रों के अनुसार सट्टा बाजार में 5 राज्यों के हो रहे विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश व पंजाब के चुनाव को लेकर ज्यादा गुना, भाग किया जा रहा है। बाजार में उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर ज्यादा सरगर्मी है। यहां पहले सपा कांग्रेस गठबंधन को 223 सीटें मिल रही थी और सटोरियों के हिसाब से भाजपा केवल 170 सीटों पर सिमट रही थी लेकिन अब बदले समीकरण में कांग्रेस सटोरियों के हिसाब से सपा कांग्रेस की सरकार तो बन रही है लेकिन यहां सपा कांग्रेस गठबंधन की सीटें और बढ़ गई हैं जबकि भाजपा की सीटें काफी कम हुई हैं।

सट्टा बाजार में सपा कांग्रेस गठबंधन को 183 तथा भाजपा को 128 सीटों पर भाव खोले गए है। सटोरिये सपा कांग्रेस गठबंधन को 183 से आगे भाव नहीं लगा रहे है जबकि भाजपा के लिए भी 128 के पार होने पर भाव नहीं लगाए जा रहे है। वहीं मायावती की बसपा को केवल 72 सीटों पर सिमटा हुआ मानकर सट्टा बाजार में भाव लगाए जा रहे है। सूत्र बताते है कि पंजाब में सट्टा बाजार के हिसाब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने पर ज्यादा दाव लगाए जा रहे है। यहां आप पार्टी को 58 तथा कांग्रेस को 48 सीटें मिलने पर भाव खोले गए है जबकि सटोरियों के हिसाब से भाजपा अकाली दल को केवल 6 सीटें ही मिल रही हैं। परिणाम कुछ भी हो लेकिन इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी के साथ ही सट्टा बाजार भी काफ गर्म है।