Home national Dhruv Saxena निकला पाकिस्तान का एजेंट बीजेपी से है तार

Dhruv Saxena निकला पाकिस्तान का एजेंट बीजेपी से है तार

भोपाल। मध्यप्रदेश एंटी टेरेरिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी का काम करने वाले 11 लोगों को एमपी के चार शहरों से गिरफ्तार किया है। इनमें एक चेहरा बीजेपी के बड़े-बड़े होर्डिंग पर नजर आता है। यह है ध्रुव सक्सेना जोकि, भोपाल जिला भाजयुमो की आईटी सेल में संयोजक है। इसकी भाजपा के कई बड़े नेताओं से करीबी भी है। इसके फेसबुक प्रोफाइल पर आपको ध्रुव की कई बड़े बीजेपी नेताओं के साथ फोटो देखने को मिल जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ध्रुव जिला भाजपा की आईटी सेल में भाजयुमो के जिला संयोजक के पद पर था। वह वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोपाल महापौर आलोक शर्मा, भोपाल सांसद आलोक संजर के साथ भी मंच साझा कर चुका है। उसकी ऐसी कई तस्वीरें फेसबुक अकाउंट पर पड़ी हुई हैं।