Home national डिंपल और प्रियंका से डरी विपक्षी पार्टियां!

डिंपल और प्रियंका से डरी विपक्षी पार्टियां!

Dimpal and priyank

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव बड़ा ही इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। जहां एक तरफ राहुल और अखिलेश जैसे युवा चेहरे उत्तर प्रदेश की जनता को पसंद आ रहे हैं। वहीं डिंपल व प्रियंका की जोड़ी भी लोगो को काफी पसंद आ रही है। इस जोड़ी के वजह से विपक्षी दल काफी परेशान नजर आ रहे हैं।
सूत्र बताते है कि सपा और कांगे्रस के गठबंधन से विपक्ष परेशान हैं एक तरफ राहुल और अखिलेश के
जनसभाओं में ज्यादा से ज्यादा भीड़ इक्ट्ठा हो रही है। राहुल और अखिलेश के एक साथ हो जाने से कार्यकताओ के अन्दर जोश भर गया है। कार्यकता ये भी कह रहे है की राहुल एवं अखिलेश के एक साथ आजाने से पूरे उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस की आंधी आ गई है और इस आंधी में विपक्षी पार्टियां उड़ जायेगी।
उत्तर प्रदेश में सपा, कांगे्रस की गठबंधन वाली सरकार बनेगी। अब डिंपल और प्रियंका जोड़ी एक साथ रैली करेगी। जिससे महिलाओं के प्रति युवा वोटर्स में जबरदस्त उत्साह जगी है। यूपी में युवा वोटर्स सबसे ज्यादा है। ऐसा माना जा रहा है कि एक तरफ राहुल और अखिलेश और वही दूसरी ओर डिंपल और प्रियंका जोड़ी उत्तर प्रदेश की जनता को खूब भा रही है। अगर युवा वोटर्स इस गठबंधन का समर्थन करते हैं तो जाति वाद की दीवार गिर जाएंगी। अब देखना होगा की ये गठबंधन कहा तक सफल होता हैं।