Home Uttarakhand Dehradun सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया विधिवत शुभारंभ

सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया विधिवत शुभारंभ

CM Dhami formally inaugurated Vaikuntha Chaturdashi fair

पौड़ी। CM Dhami formally inaugurated Vaikuntha Chaturdashi fair सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में दस दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेले में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। साथ ही यहां लगे एक स्टॉल पर नमक भी पीसा। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन आवास विकास मैदान में किया जा रहा है। यह मेला दस दिनों तक संचालित होगा।

इस दौरान मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण कर संचालकों का उत्साहवर्धन किया गया। मेले में हर दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। उत्तराखंड के ऐतिहासिक नगर श्रीनगर गढ़वाल का पौराणिक कमलेश्वर महादेव मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि गढ़वाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण धरोहर स्थल है।

मंदिर परिसर में संरक्षित करीब 40 चरण पादुकाएं यहां की सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं और इतिहास की कहानी बयां कर रही हैं। इन पादुकाओं पर उत्कीर्ण नाम, कार्यकाल और संवत के उल्लेख मंदिर की महंत परंपरा के साथ ही समाज और धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों की स्मृतियों को भी संजोए हुए हैं। मंदिर में संरक्षित सभी चरण पादुकाएं केवल श्रीमहंतों की ही नहीं हैं, बल्कि इनमें समाज के प्रतिष्ठित और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की चरण पादुकाएं भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मंदिर की महंत परंपरा की शुरुआत वर्ष 1787 से मानी जाती है। इस परंपरा में अब तक 12 महंत अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में 12वें महंत मंदिर की धार्मिक परंपराओं और व्यवस्थाओं का निर्वहन कर रहे हैं। कमलेश्वर महादेव मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता का उल्लेख दिल्ली स्थित अक्षरधाम में प्रदर्शित डॉक्यूमेंट्री में भी किया गया है।

मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर दूरकृदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दिन संतान प्राप्ति की कामना से की जाने वाली खड़ा दीया परंपरा इसकी सबसे विशिष्ट धार्मिक मान्यताओं व पहचान में शामिल है। मान्यता के अनुसार निःसंतान दंपती संतान प्राप्ति की कामना लेकर रात्रि भर खड़े रहकर हाथों में जलता हुआ दीपक धारण करते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन
मुख्यमंत्री धामी ने 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
20 हजार करोड़ की परिसंपत्तियों से जुड़े विवादों का निस्तारण