कांग्रेस जाति का कार्ड खेलकर समाज को बांटने का प्रयास कर रही : सीएम धामी

Congress is trying to divide society

हल्द्वानी। Congress is trying to divide society हल्द्वानी के चोरगलिया में भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान शुद्धिकरण मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस जाति का कार्ड खेलकर समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। वहीं राहुल गांधी व सलाहकारों पर भी मुख्यमंत्री धामी ने तीखा हमला बोला।

हल्द्वानी के चोरगलिया स्थित नंधौरगढ़ पैलेस रिजॉर्ट में भाजपा कुमाऊं मंडल के जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं मंडल के जिला और मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने पहुंचे है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में चल रहे शुद्धिकरण मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि में विभाजनकारी नैरेटिव स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी रामलीला मैदान में धार्मिक उन्माद फैलाने वाले नारे लगाए गए। साथ ही मैदान में गंदगी की गई। जिसके विरोध में कुछ स्वयंसेवी संगठनों के लोगों द्वारा स्थल का शुद्धिकरण किया गया।

सीएम धामी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर, बाबू जगजीवन राम और सीताराम केसरी के साथ व्यवहार पर भी कांग्रेस को जमकर घेरा। उत्तराखंड ने हमेशा सभी को अपनाया है। इसलिए यहां जाति या वर्ग के आधार पर विभाजन की राजनीति नहीं चल सकती। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी की भाषा से लगता है उनके मन में क्या चल रहा है।

उनके चाटुकार उन्हें पता नहीं क्या सलाह दे रहे हैं, जिनकी दादी देश की सालों साल प्रधानमंत्री रही, जिनकी मां देश चलाती रही। मंच पर फूहड़ नाटक करते हैं और मंच पर एक दूसरे को गले लगाते हैं। उन्होंने कहा कि ये दर्शाता है कि महिलाओं के प्रति उनकी क्या सोच है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस की ऐसी राजनीति उसकी हताशा और निराशा को दर्शाती है। इसी खराब सोच के कारण मोदी सरकार में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलने में देरी हो रही है।

पार्टी संगठन और सरकार मिलकर जनता के हित में काम कर रहे : सीएम धामी
क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए : सीएम धामी
सीएम धामी ने कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद, हेलीकॉप्टर हुई पुष्पवर्षा