राहुल गांधी दोहरी राजनीति से खराब कर रहे माहौल : उनियाल

Rahul Gandhi is spoiling the atmosphere

देहरादून। Rahul Gandhi is spoiling the atmosphere उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब और छात्रों के मुद्दों पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया है। सोमवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री उनियाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी दोहरी राजनीति से देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है। कहा कि झारखंड में सरकार के सहयोगी बन कर वहां बच्चों पर अत्याचार करते हैं और जंतर मंतर के मुद्दे पर सदन से भाग जाते हैं।

जनता की और से नकारे जाने से आहत कांग्रेसी युवराज बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी ने पहले शुरुआत की कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे और उसको लेकर लगातार संसद में गतिरोध पैदा किया गया। जब शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया तो कहा कि अब नीट पर चर्चा की जाए और जब संसद में चर्चा की बात आई, तो राहुल गांधी वहां से भाग खड़े हुए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिवस तो उन्होंने सारी मर्यादा को ही तोड़ दिया, जब उन्होंने कहा कि दिल्ली के छात्र आंदोलन में गोली चली। मतलब उस आंदोलन के इतने दिनों के बाद अगर नेता प्रतिपक्ष एक सनसनी पैदा करने के लिए इस तरह की बातें करें, तो निश्चित रूप से संसदीय इतिहास में यह बेहद निंदनीय है और गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। इस अवसर कर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी व प्रदेश प्रवक्ता  कमलेश रमन भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री का विज़न, जनता का विश्वास सुशासन की मजबूत नींव : सुबोध उनियाल
राज्य सरकार हर आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है : सुबोध उनियाल
जंगल हमारी आर्थिकी का प्रमुख स्रोत : सुबोध उनियाल