जुए के बड़े अड्डे का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

Major gambling den busted

देहरादून। Major gambling den busted दून पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 1.52 लाख रुपये से अधिक की नकदी, 41 अमेरिकी डॉलर, 167 ताश की गड्डियां, 625 डाईस (मजंग) और 118 जुआ चिप्स बरामद किए हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि हैलीपेड के पास एक घर में बडे स्तर पर जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में थाना राजपुर तथा एसओजी की सयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा राजपुर क्षेत्र में हैलीपेड के पीछे क्रिस ज्योति स्कूल को जाने वाली रोड के बांयी ओर एक निजी मकान में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी।

मौके पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मकान के कमरे में 4 टेबलो में जुआ खेल रहे 1 अमेरिकन नागरिक सहित 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस, जुए में इस्तेमाल 118 चिप्स तथा 1,52,870 रुपये नगद व 41 अमेरिकी डॉलर बरामद हुये। पूछताछ में उन्होने अपना नाम तेनजिंग निमा पुत्र छोटे निमा निवासी ग्रुप नंबर 5, हाउस नंबर 82, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, तेनजिन छोगे पुत्र स्व. दोरर्जी निवासी हाउस नंबर 86, सेक्टर शाक्य, तिब्बतन कॉलोनी, जनपद सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, पेमा वन्सु पुत्र गोम्पो वन्सु निवासी हाउस नंबर 85, ग्रुप नंबर 6, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, फूखु सिरिगं पुत्र स्वर्गीय नीरजु दोर्जे निवासी कुल्हान, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून।

सिरीगं फुसंको पुत्र स्वर्गीय सिडु तेनजिन निवासी गैम्बलिंग, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, तेनजिगं पुत्र वाण्डा निवासी गैम्बलिंग, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, तासी दाण्डो पुत्र गुरसे निवासी वाले, ओरेगन, यूएसए ,हाल तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, ढिले फुर्सत पुत्र स्वर्गीय सोनम निवासी हाउस नंबर 18, ग्रुप नंबर 2, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, श्रृंग धुन्धो पुत्र स्वर्गीय ताम्डिगं निवासी तिब्बतन कॉलोनी, नालापानी, थाना रायपुर, देहरादून, योटीन जासू पुत्र छुडुप निवासी हाउस नंबर 20, ग्रुप नंबर 2, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून,धारगिल पुत्र सोनम निवासी हाउस नंबर 92, ग्रुप नंबर 1, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून,धुन्डुप पुत्र लोपसगं चोपेल निवासी हाउस नंबर 54, ग्रुप नंबर 4, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून व गैलसिगं पुत्र यूंडू निवासी तरला नागल, निकट हेलीपैड, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

हाईप्रोफाइल जुए का भंडाफोड़, 18 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे