यूपीईएस व एसजीआरआर विवि ने मिलाया हाथ

UPES and SGRR University Join Hands

देहरादून। UPES and SGRR University Join Hands यूपीईएस और गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने अंतर्विषयक शिक्षा, स्वास्थ्य अनुसंधान, नवाचार और उद्योग-उन्मुख शिक्षण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का उद्देश्य दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता, संसाधनों और अधोसंरचना का लाभ उठाकर एक मजबूत शैक्षणिक और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है, जिससे छात्रों के सीखने के परिणाम, ट्रांसलेशनल रिसर्च और स्वास्थ्य सेवा नवाचार को बढ़ावा मिल सके।

इस सहयोग के माध्यम से दोनों संस्थानों के छात्र और फैकल्टी सदस्य साझा शैक्षणिक विशेषज्ञता, प्रयोगशाला अधोसंरचना, क्लिनिकल सुविधाओं और अनुभवात्मक शिक्षण अवसरों का लाभ उठा सकेंगे। यह एमओयू संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, फैकल्टी और छात्र विनिमय कार्यक्रमों, इंटर्नशिप, क्लिनिकल प्रशिक्षण, संयुक्त कार्यशालाओं एवं सेमिनारों तथा अनुसंधान उद्देश्यों के लिए स्वास्थ्य सेवा आँकड़ों तक पहुँच को प्रोत्साहित करेगा।

UPES and SGRR University Join Hands

इस अवसर पर यूपीईएस के कुलपति डॉ. सुनील राय ने कहा, स्वास्थ्य सेवा का भविष्य तकनीक, कंप्यूटर साइंस, एआई, अनुसंधान और मरीज-केंद्रित नवाचार के संगम में निहित है।
एसजीआरआरयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा, एसजीआरआरयू और यूपीईएस के बीच यह सहयोग शैक्षणिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में सार्थक तालमेल स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एमओयू हस्ताक्षर समारोह के दौरान दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी, फैकल्टी सदस्य और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ईवाई इंडिया व यूपीईएस ने की साझेदारी, 7 नए कोर्स लॉन्च
सरकार व यूपीईएस ने आयोजित किया ‘शिक्षा संवाद’
यूपीईएस ने टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में बड़ा कदम बढ़ाया