Politics Heats Up Over Suspicious Death of Youth in Pauri
- गोदियाल ने की सीएम धामी से निष्पक्ष जांच की मांग
- कांग्रेस ने पुलिस की कार्यशेली पर भी उठाए सवाल
- दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाएः कांग्रेस
पौड़ी गढ़वाल। Politics Heats Up Over Suspicious Death of Youth in Pauri उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में युवक की संदिग्ध मौत को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को सतपुली विकासखंड के ग्राम रैतपुर पहुंचकर मृतक युवक पंकज कुमार के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस से मामले की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निष्पक्ष जांच की मांग की।
सतपुली-रैतपुर की घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। आरोप है कि 20 वर्षीय युवक पंकज कुमार को पुलिस प्रताड़ना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों, विशेषकर माता जी द्वारा लगाए गए मारपीट और टॉर्चर के आरोप यदि सत्य हैं, तो यह न केवल गंभीर बल्कि पूरी… pic.twitter.com/P5epqnX1Xq
— Ganesh Godiyal (@UKGaneshGodiyal) May 3, 2026
गणेश गोदियाल ने घटना स्थल का दौरा कर परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक ने कथित पुलिस प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया। गोदियाल के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रताड़ना के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह बेहद निंदनीय है और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और सख्त कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले भी राज्य में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने नैनीताल और टिहरी में सामने आए मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों से आम जनता का पुलिस पर विश्वास कमजोर हो रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि रैतपुर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
जरा इसे भी पढ़े
हेमवती नन्दन बहुगुणा व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा थे : गोदियाल
जनता ने मौका दिया तो गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी : गोदियाल
सरकार की आंखें व कान बंद और मुंह खुला हुआ हैः गोदियाल





