Home Uttarakhand Dehradun चारधाम यात्रा 2026ः शुरुआती दिनों में ही उमड़ा आस्था का सैलाब

चारधाम यात्रा 2026ः शुरुआती दिनों में ही उमड़ा आस्था का सैलाब

A Deluge of Faith Swells During the Char Dham Yatra

देहरादून। A Deluge of Faith Swells During the Char Dham Yatra चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं का उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि महज सात दिनों में ही 2,38,590 श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं। यह रुझान संकेत दे रहा है कि इस बार यात्रा नए रिकॉर्ड बना सकती है।

यात्रा के शुरुआती दिनों में संख्या सीमित रही, लेकिन जैसे-जैसे कपाट खुलने की प्रक्रिया आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त उछाल आया।
शुरुआती सप्ताह के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि इस बार चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड भीड़ उमड़ने वाली है। खासकर केदारनाथ और बदरीनाथ में जिस तेजी से संख्या बढ़ रही है, वह प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

19 अप्रैल को कपाट खुलने के साथ ही 9,800 श्रद्धालु पहुंचे थे धाम। वहीं, 20 अप्रैल को 9,258, 21 अप्रैल को 12,247, 23 अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 48,471 हो गई। 24 अप्रैल को 51,063 और 25 अप्रैल को 51,753 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। स्पष्ट है कि 23 अप्रैल के बाद यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली। आंकड़ों के अनुसार, केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

केदारनाथ में 23 अप्रैल को 38,000, 24 अप्रैल को 30,370, 25 अप्रैल को 31,160 श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। वहीं बदरीनाथ धाम में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे रहे है। 23 से अब तक संख्या 13,107 प्रतिदिन तक पहुंच गई

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। 25 अप्रैल को यमुनोत्री में 6,316 और गंगोत्री में 5,415 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इन दोनों धामों का कुल आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है

देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। ताजा जारी दैनिक बुलेटिन (26 अप्रैल, शाम 4ः59 बजे) के मुताबिक कुल पंजीकरण का आंकड़ा 23.64 लाख के पार पहुंच गया है। खास बात यह है कि इस बार भी केदारनाथ धाम श्रद्धालुओं की पहली पसंद बना हुआ है। आंकड़ों पर नजर डालें तो केदारनाथ के लिए सबसे अधिक 8.35 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसके बाद बदरीनाथ धाम का नंबर है, जहां करीब 6.99 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। गंगोत्री (4.08 लाख) और यमुनोत्री (3.95 लाख) भी पीछे नहीं हैं, जबकि हेमकुंड साहिब के लिए अब तक 27 हजार से अधिक पंजीकरण दर्ज हुए हैं।

आने वाले दो दिनों (27 और 28 अप्रैल) के लिए भी भारी भीड़ का अनुमान है। 27 अप्रैल को 54,331 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे, वहीं, 28 अप्रैल को 50,613 श्रद्धालु पहुंचने वाले हैं। दोनों दिन मिलाकर यह संख्या 1,04,944 तक पहुंच रही है। इसमें भी केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग दर्ज हुई है।

चारधाम यात्रा पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त हो : सीएम धामी
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी : डा. आर राजेश
हेली सेवा पुनः प्रारंभ होने से चारधाम यात्रा होगी सुगम : सीएम धामी