Home Uttar Pradesh भारत रत्न शहनाई सम्राट की बेशकीमती पांच शहनाई चोरी

भारत रत्न शहनाई सम्राट की बेशकीमती पांच शहनाई चोरी

वाराणसी । भारत रत्न मरहूम शहनाई सम्राट उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की बेशकीमती पांच शहनाई चोरी मामले में सोमवार को चैक पुलिस छानबीन के क्रम में उस्ताद के घर में जांच पड़ताल के बाद पूछताछ में जुटी रही।
सूत्र बताते हैं कि चांदी जड़ी शहनाई चोरी होने में घर के किसी सदस्य या परिचित के शामिल होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसकी वजह यह है कि पूर्व में भी दो बार शहनाई चोरी हुई लेकिन घर में ही मिल गयी। हालांकि इस मामले का खुलासा न होने से मामला दबा रह गया। या पिफर हो सकता है कि शहनाई सही में चोरी हुई हो। पुलिस सभी संभावनाओं पर छानबीन कर रही है। गौरतलब हो कि उस्ताद के आवास चाहमामा चैक से बीते रविवार की देर शाम पिफर शहनाई चोरी हो गयी। इसकी जानकारी परिजनों को हुयी तो उस्ताद के बेटे काजिम हुसैन ने मध्यरात्रि में ही चैक थाने पहुंचकर शहनाई चोरी होने की सूचना दी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस उनके मकान पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इसके पहले भी वर्ष 2009 व सितंबर 2014 में भी उस्ताद की शहनाई चोरी होने पर हंगामा मचा था।
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के बेटे काजिम हुसैन ने बताया कि अब्बा की चार शहनाई चांदी की और मोहर्रम की आठ तारीख को बजाई जाने वाली एक लकड़ी की भी शहनाई चोरी हो गई। चांदी के शहनाइयों में से एक कपिल सिब्बल, दूसरी लालू प्रसाद यादव, तीसरी पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंहा राव और चैथी शैलेश भगत ने दी थी। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि सीओ दशाश्वमेध व चैक प्रभारी को मौका मुआयना कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करने के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। उस्ताद के परिजनों के अनुसार शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां आखिरी सांस तक सोते जागते शहनाई पास रखते थे।