Home Uttarakhand Pauri राज्यपाल ने किए बाबा केदार के दर्शन

राज्यपाल ने किए बाबा केदार के दर्शन

Governor Gurmeet Singh visited Baba Kedarnath

रुद्रप्रयाग। Governor Gurmeet Singh visited Baba Kedarnath उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। साथ ही विशेष रुद्राभिषेक और पूजन कर विश्वकल्याण, मानवता की समृद्धि एवं उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। वहीं, राज्यपाल ने पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

मंगलवार 21 अक्टूबर को राज्यपाल गुरमीत सिंह के केदारनाथ धाम पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा और मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने वीआईपी हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल पैदल मार्ग से मंदिर प्रांगण पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार का अभिषेक, पूजा और अर्चना की। उन्होंने बाबा केदार से नागरिकों की खुशहाली और राज्य की उन्नति की कामना की।

तीर्थ पुरोहित समाज से की मुलाकातरू राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहित समाज से भेंट की. पुरोहितों ने पारंपरिक मंत्रोच्चारण और पूजा-विधि के साथ राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने इसे अत्यंत आध्यात्मिक एवं भावनात्मक अनुभव बताया। बाबा केदार की पूजा के बाद राज्यपाल ने मंदिर प्रांगण में पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। उन्होंने बाबा केदारनाथ की जय के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
ले.ज. (रिटा.) गुरमीत सिंह ने ली राज्यपाल के रूप में शपथ
पुलिस कप्तान अजय सिंह समेत 6 पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान