18 महिलाओं तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया

18 women awarded with Teelu Rauteli Award
तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित महिलाएं।

18 women awarded with Teelu Rauteli Award

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 18 महिलाओं और किशोरियों को विभिन्न क्षेत्रों में तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान ( 18 women awarded with Teelu Rauteli Award ) किये। इनमें साहसिक कार्य, सामाजिक कार्य, खेल, कृषि, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति आदि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली महिलाएं और किशोरियाँ शामिल हैं।

अल्मोड़ा से गीता देवी व गंगा बिष्ट, बागेश्वर से विशाखा, चम्पावत से सीमा देवी, देहरादून से नीरजा गोयल, मीताली शाह व आशा कोठारी, पिथौरागढ़ से लक्ष्मी भट्ट व खीमा जेठी, हरिद्वार से बेबी नाज, नैनीताल से कनक चन्द, समृद्धि बहुगुणा व मुन्नी देवी, उत्तरकाशी से शान्ति ठाकुर, ऊधमसिंह नगर से डाॅ0 ज्योति गांधी, पूजा एवं डा0 रजनीश बत्रा व रूद्रप्रयाग से नूतन वशिष्ठ को वर्ष 2018-19 के तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

महिलाएं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरूद्ध आवाज उठाने में पीछे न हटे। साहसी महिलाएं समाज की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा व आदर्श हैं। ज्यादातर सामाजिक अपराधों के पीछे जागरूकता की कमी देखी जा सकती है।

पुरुषों को भी जागरूक और संवेदनशील बनाया जाना चाहिए

जागरूकता के अभाव में महिलाओं के साथ होने वाले बहुत से अपराध सामने ही नहीं आ पाते। महिलाओं का साथ देने के लिये पुरुषों को भी जागरूक और संवेदनशील बनाया जाना चाहिए।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने यह विचार सर्वे चैक स्थित आईआरटीडीए सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार समारोह में प्रतिभाग करते हुए व्यक्त किये।

इससे पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने वीरांगना तीलू रौतेली की मूर्ति का अनावरण और कामकाजी महिला छात्रावास का उद्घाटन भी किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक, खेल-कूद और यहां तक कि अंतरिक्ष और रक्षा-विज्ञान के क्षेत्र में भी हमारी बेटियों ने बुलंदियों को छुआ है।बेटा-बेटी के बीच असमानता को दूर करने में जागरूकता और शिक्षा का प्रभावी उपयोग करना चाहिए।

शिक्षा के साथ ही आर्थिक स्वावलंबन जुड़ा हुआ

अपनी बेटियों को शिक्षा के सारे अवसर उपलब्ध करा कर हम उन्हें सही मायनों में मजबूत बना सकते हैं। शिक्षा के साथ ही आर्थिक स्वावलंबन जुड़ा हुआ है। शिक्षित महिलाओं के सामने रोजगार तथा स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होते हैं।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाओं ने उन्हें हमेशा प्रभावित किया है। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि  महिला एवं बाल विकास विभाग प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों के सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। 

राज्यपाल ने 13 करोड़ 72 लाख रूपये की लागत से बने 96 कमरों वाले अत्याधुनिक वर्किंग वुमन हाॅस्टल का लोकार्पण किया। यह हाॅस्टल उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम द्वारा निर्मित  किया गया है।

इस अवसर पर सचिव सौजन्या, निदेशक  झरना कामठान व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 

जरा इसे भी पढ़ें

अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति में हुई भारी लापरवाही
दून अस्पताल में पैथोलॉजी लैब को चौबीस घंटे खुला रखने की तैयारी
अतिक्रमण हटाने के दौरान तीखी नोकझोंक