Home national शरद पवार की फोटो पर स्याही फेंकने वाले चार युवक हिरासत में

शरद पवार की फोटो पर स्याही फेंकने वाले चार युवक हिरासत में

मुंबई। पुणे स्थित बारामती हॉस्टल में घुसकर पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की फोटो पर स्याही फेंकने वाले चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए चारों छात्र राज्य के मंत्री महादेव जानकर के राष्ट्रीय समाज पक्ष के हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बारामती में शरद पवार के विद्या प्रतिष्ठान के हॉस्टल में राष्ट्रीय समाज पक्ष कार्यकर्ता घुसने का प्रयास कर रहे थे। उस समय विद्या प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं व रासप कार्यकर्ताओं में हल्की मारपीट भी हुई थी। इसके बाद राष्ट्रीय समाज पक्ष के कार्यकर्ताओं ने शरद पवार की फोटो पर स्याही फेंक दी। इस घटना की जांच स्थानीय जनवाड़ी पुलिस कर रही है। बता दें कि मंगलवार को राज्य के मंत्री महादेव जानकर ने स्थानीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि वे अब बारामती का माहौल खराब कर देंगे। इसके बाद बुधवार को मंत्री महादेव जानकर का पुतला राकांपा कार्यकर्ताओं द्वारा जलाया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि शरद पवार के फोटो पर स्याही फेंकने की घटना इसकी प्रतिक्रिया के स्वरुप की गई होगी।