मुंबई से सामूहिक बलात्कार मामले में सात गिरफ्तार

मुंबई । मुंबई के पश्चिम उपनगर में अंधेरी स्थित अंबोली पुलिस थाना अंतर्गत क्षेत्र के शामनगर झोपड़ पटटी में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का समसनीखेज मामला हुआ। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी पफरार हो गया।
अंबोली पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार एक दंपत्ति अपने निवास के लिए झोपड़े की तलाश में था। झोपड़े की तलाश में एक स्थानीय महिला उनका सहयोग कर रही थी। रात होने के कारण झोपड़े की तलाश में भटक रहा दंपत्ति उसी महिला के यहां रुक गया। आरोप है कि रात में आठ लोगों ने महिला के साथ बलात्कार किया। इस आशय की शिकायत पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ अंबोली पुलिस थाने में जाकर लिखवाई। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए सात आरोपी बलात्कारियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी पफरार बताया जा रहा है।  पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी थी।