Home national मुंबई विमानतल पर दो महिलाएं गिरफ्तार, 16 लाख के सोने के गहने...

मुंबई विमानतल पर दो महिलाएं गिरफ्तार, 16 लाख के सोने के गहने बरामद

मुंबइ। मुंबई विमानतल पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 16 लाख रुपये के सोने के गहने व अन्य कीमती सामान बरामद किये गये है। मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गई महिलाएं मीरारोड में रहती हैं। कस्टम विभाग के अधिकारियों को इन दोनों महिलाओं के बारे में अग्रिम सूचना मिली हुई थी। दोनों महिलाए बहरीन से गल्फ एअर की फ्लाइट से मंगलवार की रात को जब मुंबई विमानतल पर उतरीं तो पहले से तैयार कस्टम विभाग के अधिकारियों ने इन दोनों महिलाओं के सामान की जांच शुरु कर दी। जांच के दौरान पता चला कि शिवांगी पाटोदिया ने 423 ग्राम के सोने के गहने पहन रखा था और इन गहनों को छिपाने के लिए बुरखा भी पहना था। इसी तरह शिवानी राज नामक महिला ने भी गहने पहने हुए थे , जिसकी जानकारी कस्टम को नहीं दी गई थी। इन गहनों का शुल्क भी अदा नहीं किया गया था। कस्टम ने इन दोनों के पास से 14. 39 लाख के सोने के गहने व एक लाख 77 हजार रुपये  के चार सैमसंग फोन और एक आईफोन बरामद किया। सभी सामान की कीमत 16 लाख 16 हजार रुपये बताई जा रही है।