Home Uttar Pradesh खेल अकादमी की स्थापना में मदद करेगी प्रदेश सरकारः अखिलेश यादव

खेल अकादमी की स्थापना में मदद करेगी प्रदेश सरकारः अखिलेश यादव

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल अकादमी की स्थापना में प्रदेश सरकार पूरी मदद देगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के 06 जनपदों में दिव्यांगजन के लिए समेकित विद्यालय खोले जायेंगे।मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएं रविवार को अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर रियो पैरा ओलम्पिक, 2016 की रजत पदक विजेता खिलाड़ी दीपा मलिक से भेंट के दौरान की। श्री यादव ने कहा कि खेलों के जरिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है तथा पारस्परिक सद्भाव और भाईचारे में वृद्धि होती है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार गम्भीर प्रयास कर रही है। प्रदेश में खेलों के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए, उन्हें पुरस्कृत, सम्मानित करने के साथ-साथ नौकरियों आदि के अधिक मौके उपलब्ध करा रही है।