ओल्टमैंस का करार बढ़ाने के लिए बत्रा ने साई को लिखा पत्र

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के कोच रोलेंट ओल्टमैंस का करार और बढ़ाया जाएगा। हॉकी इंडिया (एचआई) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ओल्टमैंस को टोक्यो ओलंपिक-2020 तक भारतीय हॉकी टीम का कोच बनाए रखना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को पत्र लिखा है।
बत्रा ने बताया कि टीम के कोच के तौर पर ओल्टमैंस के करार को 2020 तक बढ़ाने के लिए उन्होंने साई को चिट्ठी भेज दी है। उन्होंने कहा कि हम उन्हें 2020 टोक्यो ओलंपिक तक टीम के कोच के तौर पर देखना चाहते हैं।
गौरतलब है की  ओल्टमैंस का करार हॉकी इंडिया के साथ जनवरी 2017 तक है। ओल्टमैंस साल 2013 में भारतीय हॉकी टीम से श्हाई परफार्मेस डायरेक्टरश् के तौर पर जुड़े थे जिसके  बाद  ओल्टमैंस की पिछले साल अगस्त में टीम के मुख्य कोच के तौर पर नियुक्ति हुई थी। ओल्टमैंस के मार्गदर्शन में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने नई ऊंचाइयों को छुआ। भारत ने पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीता और पिछले साल दिसम्बर में हुए वर्ल्ड लीग में कांस्य पदक भी हासिल किया।