महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

Woman and his lover murdered husband
Woman and his lover murdered husband

गोपेश्वर। Woman and his lover murdered husband कथित प्रेम संबंधों के चलते पत्घ्नी ने पति की हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया। दो माह बाद आरोपितों की निशानदेही पर राजस्व पुलिस ने मृतक के पैर का हिस्सा बरामद किया है। हत्या के आरोप में महिला व उसका प्रेमी गिरफ्तार किया गया है।

घटना 29 जुलाई 2018 की है। राजस्व पुलिस के अनुसार विकासखंड दशोली के पाणा गांव में गुड्डू सिंह (44 वर्ष) पुत्र चंद्र सिंह मूल निवासी करछो जोशीमठ वर्तमान निवासी पाणा घर से लापता था। मामले की गुमशुदगी 20 सितंबर को राजस्व पुलिस पटवारी गौंणा में दर्ज कराई गई।

women
-पति की हत्या की आरोपी महिला व उसका पे्रमी।

 

गुमशुदगी के इस मामले में राजस्व विभाग ने राजस्व उप निरीक्षक नंदप्रयाग हरीश भंडारी व राजस्व उप निरीक्षक गौंणा नीरज स्वरूप के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई थी। सूचना के आधार पर राजस्व पुलिस टीम को लापता गुड्डू सिंह की पत्नी तुलसी देवी ( 31 वर्ष) की स्थिति संदिग्ध लगी।

पुलिस ने तुलसी देवी से पूछताछ की, तो मामले में प्रेम संबंधों के चलते हत्या के राज का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि तुलसी देवी के खिलाफ सिंह (36 वर्ष) निवासी पाणा से कथित प्रेम संबंध थे, लेकिन इस प्रेम में उसका पति गुड्डू आड़े आ रहा था।

खिलाफ सिंह ने गुड्ड का गला दबाकर हत्या कर दी

29 जुलाई की रात को जब खिलाफ सिंह प्रेमिका तुलसी देवी के घर मिलने आया तो इस दौरान घर के ही एक कमरे में सो रहे गुड्ड ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। तुलसी व खिलाफ सिंह ने गुड्ड का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की समस्या थी।

लिहाजा मध्य रात्रि को दोनों ने गांव के बीचो बीच घर से शव को कंधे में लादकर एक किमी दूर पनडुंगरा गदेरे में फेंक दिया। आरोपितों के बयानों के आधार पर राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ पनडुंगरा गदेरे की खाई में सर्च अभियान चलाया, जहां राजस्व पुलिस को मानव का एक पैर मिला है।

इसके अलावा मृतक के कपड़े भी घटनास्थल से मिले हैं। राजस्व पुलिस उप निरीक्षक नंदप्रयाग हरीश भंडारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बताया कि मृतक पाणा गांव में घर जंवाई था। आरोपित खिलाफ सिंह की पत्नी को भी इन प्रेम संबधों का पता था।

वह दो साल से पति से अलग मायके में रह रही थी। राजस्व पुलिस मामले में बरामद पैर कंकाल को डीएनए की कार्रवाई कर रहा है। बताया गया कि मृतक के दो बच्चे हैं।

जरा यह भी पढ़े