Home Uttarakhand Dehradun गूगल को विज्ञापन जारी किए जाने पर विरोध दर्ज कराया

गूगल को विज्ञापन जारी किए जाने पर विरोध दर्ज कराया

Web Media Association against google advertisement
निदेशक नेशनल हेल्थ मिशन उत्तराखंड को ज्ञापन सौंपते हुए।

Web Media Association against google advertisement

देहरादून। Web Media Association against google advertisement वेब मीडिया एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक नेशनल हेल्थ मिशन उत्तराखंड एवं महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड के साथ मुलाकात की तथा उन्हें विभाग द्वारा सीधे गूगल को विज्ञापन जारी किए जाने की परिपाटी पर अपना विरोध दर्ज कराया।

वेब मीडिया एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में मिशन निदेशक नेशनल हेल्थ मिशन उत्तराखंड एवं महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने दोनों ही उच्चाधिकारियों को सूचित किया कि स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों तथा आम जनमानस की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जन सामान्य व शासन प्रशासन तक पहुंचाने में उत्तराखंड के न्यूज पोर्टल्स का अहम योगदान है|

पत्रकारों के हितों पर भी कुठाराघात हो रहा

उत्तराखंड की विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे तमाम पत्रकार साथी काफी लंबे समय से अपनी इस जिम्मेदारी का निर्वाहन भली-भांति कर रहे हैं लेकिन देखा जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग अपनी तमाम योजनाओं के प्रचार प्रसार व विज्ञापन संबंधी अन्य जानकारियों के लिए सीधे गूगल को संपर्क साध रहा है जिससे कहीं ना कहीं राज्य की विज्ञापन नियमावली का उल्लंघन होने के साथ ही साथ पत्रकारों के हितों पर भी कुठाराघात हो रहा है।

उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन अपने इस ज्ञापन के माध्यम से विभाग की इस कार्यप्रणाली पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए अनुरोध करती है कि विभाग द्वारा गूगल पर दिए जा रहे विज्ञापनों को तुरंत संज्ञान में लेते हुए उन पर रोक लगाई जाए एवं भविष्य में उत्तराखंड के न्यूज पोर्टल को विज्ञापन हेतु सूचना विभाग उत्तराखंड में सूचीबद्ध समस्त वेब पोर्टल्स को विज्ञापन जारी किये जायें।

मिशन निदेशक नेशनल हेल्थ मिशन युगल किशोर पंत के साथ हुई इस वार्ता में उत्तराखंड के समस्त पत्रकारों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत हेल्थ कार्ड जारी किए जाने के मुद्दे पर भी एसोसिएशन द्वारा पत्रकारों का पक्ष रखा गया|

अटल आयुष्मान योजना के साथ जोड़कर इस लाभ को दिया जाएगा

निदेशक युगल किशोर पंत द्वारा  प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि इस परिपेक्ष्य में विभाग जल्दी ही पत्रावलियों के माध्यम से मुख्यमंत्री का अनुमोदन लेकर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड में कैंप आयोजित कर समस्त पत्रकारों को यह सुविधा अति शीघ्र प्रदान की जाएगी।

राजधानी के साथ ही साथ राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी पत्रकारों को जिला सूचना कार्यालय व अन्य माध्यमों से अटल आयुष्मान योजना के साथ जोड़कर इस लाभ को दिया जाएगा।

वार्ता के समस्त सकारात्मक पक्षों को देखते हुए वार्ता में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों ही अधिकारियों को वार्ता हेतु अपना बहुमूल्य समय देने व इस सकारात्मक रुख के लिए धन्यवाद दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में महासचिव संजीव पंत, संरक्षक जीतमणि पैन्यूली, सहसचिव सोमपाल, अनिल जोशी, मनीष व्यास आदि वेब मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।

जरा इसे भी पढ़ें

दून अस्पताल में पैथोलॉजी लैब को चौबीस घंटे खुला रखने की तैयारी
अतिक्रमण हटाने के दौरान तीखी नोकझोंक
गैरसैंण में फटा बादल