जानिए वृद्धावस्था में क्यों होती हैं मांसपेशियां कमजोर

Weak Muscles
जानिए वृद्धावस्था में क्यों होती हैं Weak Muscles

बढ़ती उम्र के साथ-साथ शरीर में बीमारियां घर कर जाती हैं। हड्डियां कमजोर होना, मांसपेशियां कमजोर ( Weak Muscles ) होना ऐसी- ऐसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति बुजुर्गों होने लगता है उसके पैर और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। इस बीमारी को सारकोपेनिया कहते हैं।

वैज्ञानिकों ने इसके पीछे का कारण जानने में सफलता हासिल कर ली है। आने वाले समय में इसे नियंत्रित किया जा सकेगा। ब्रिटेन स्थित द यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर और मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का यह कहना है कि तंत्रिका तंत्र में हुए बदलाव के कारण मांसपेशियों का क्षय होने लगता है।

मांसपेशीय उत्तक का एमआरआई टेस्ट कर अध्ययन किया गया

शोध के लिए मांसपेशीय उत्तक का एमआरआई टेस्ट कर अध्ययन किया गया, जिसमें 75 वर्ष की उम्र पार करने के साथ ही पैर को नियंत्रित करने वाली 30 से 50 फीसद नसे ही शेष रह जाती हैं।




स्वस्थ मांसपेशियों की नसों से बने शाखा 16 को रोक सकती है। ऐसा तभी संभव हो सकता है जब व्यक्ति में बड़ी और मजबूत मांसपेशी मौजूद हो। वैज्ञानिक अब कमजोर होती मांसपेशियों को बचाने के तरीके खोजने में जुट गए हैं। इस हिसाब से उन्हें इसमें सफलता जल्द ही हासिल हो पाएगी।

जरा इसे भी पढ़ें :