Home Uttarakhand Dehradun वाइब्रेशन की डांस वर्कशॉप से निकले छात्रों ने मंच पर दिखाया जलवा

वाइब्रेशन की डांस वर्कशॉप से निकले छात्रों ने मंच पर दिखाया जलवा

Vibration the Dance Studio
माॅडल जलवा दिखाते हुए।
Vibration the Dance Studio

देहरादून। वाइब्रेशन द डांस स्टूडियो ( Vibration the Dance Studio ) की ओर से हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में ग्राउंड वर्क का समापन हो गया। आयोजन में विभिन्न तरह के डांस, मसलन, बॉलीवुड स्टाइल, कंटेम्पररी , जैज, हिप होप, ब्रेकिंग, क्रंप, बैली डांस, जैज फंक, हील्स, स्ट्रीट जैज और जुम्बा की प्रस्तुति वाइब्रेशन के छात्रों ने दी।

छात्रों ने 45 दिनों का डांस ट्रेनिंग वर्कशॉप वाईब्रेशन द डांस स्टूडियो के कुशल ट्रेनरों से ली थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सर्वे जनरल ऑफ इंडिया ले.जनरल गिरीश कुमार और नन्ही दुनिया की चीफ प्रमोटर किरन उल्फत गोयल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विभिन्न तरह की हुई प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। सबसे मुख्य नन्ही दुनिया की ओर से प्रस्तुत किया गया ‘जरिया’, बॉलीवुड गानों पर मैशप, नैना, नही सामने, जुम्बा जैज स्ट्रीट जो की जैज ब्वायज सेक्शन की ओर से प्रस्तुत किया गया।

राउंड राउंड, नंब के अलावा कई बॉलीवुड गीतों पर डांस आयोजित किया गया। कार्य्रकम में अस्सी छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता वाइब्रेशन द डांस स्टूडियो के संस्थापक अभिनव भट्टाचार्य और हर्षित गुप्ता ने किया। हर्षित ने वर्कशॉप के उद्देश्य बताते हुआ बताया कि, 45 दिन की कार्यशाला में छात्रों को हर तरह के डांस की बारीकियों से रूबरू कराया गया।

बॉलीवुड गीतों पर डांस आयोजित

इसके साथ ही उन्हें विभिन्न तरह के प्लेटफार्म में कैसे प्रदर्शन करना है, इसकी प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी गई। अभिनव भट्टाचार्या ने बताया कि, वर्कशॉप में चार फेकेल्टी वाइब्रेशन से थी। जबकि सात डांस ट्रेनर को बाहर से आमंत्रित किया गया था। इनहाउस ट्रेनरों में अभिनव भट्टाचार्य, हर्षित गुप्ता, साहिल गांधी ओर विशाल कुकरेती रहे।

जबकि आमंत्रित फेकेल्टी में पायल गुप्ता, सोफिया दी लेना, स्वेताना कनवर, म्रिगाक्शी जयसवाल, रयान, संदीप छाबरा और अभिषेक दास रहे। उन्होंने बताया ये दून में पहली बार अपनी तरह का प्रोफेशनल वर्कशॉप था। वर्कशॉप से प्रशिक्षित छात्रों ने अपना उत्साह जताया और कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि वो इस वर्कशॉप का हिस्सा बने और विभिन्न तरह का डांस प्रशिक्षण प्राप्त किया।

जरा इसे भी पढ़ें :